सोमवार, 31 अगस्त 2009

प्रियंका यादव ने तैराकी में जीते पांच स्वर्ण

व्यक्ति में हौसला हो तो वह आसमां से तारे भी तोड़ लाता है। ग्रामीण अंचलों में अभी भी कई ऐसी प्रतिभायें बसती हैं, जिन्हें यदि उचित परिवेश उपलब्ध कराया जाय तो वे वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं। 30 अगस्त 2009 को लखनऊ के के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम के ओलंपिक आकार के स्वीमिंग पूल में के0एन0 कपूर की याद में सम्पन्न राज्य सीनियर तैराकी चैंपियनशिप में कुशीनगर की प्रियंका यादव ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप हासिल की। जितनी स्पर्धाओं में प्रियंका यादव उतरी सभी में अर्थात् पांच स्वर्ण पदक उसके गले लगा। तीन में तो राज्य का नया रिकार्ड ही बना दिया। पूल के इर्द-गिर्द बैठे खेल प्रेमी इंडीविजुअल मिडले के हर स्ट्रोक में उसको पानी को चीर कर तेजी से बढ़ते हुए आश्चर्य से देख रहे थे। जब लाउडस्पीकर पर गूँजा ‘प्रियंका ने कुशीनगर के देवरिया गाँव के तालाब में अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। प्रियंका पहली बार सीनियर लेवल पर हिस्सा ले रही है।‘ इसके बाद तो हर कोई प्रियंका को पास से देखने को उतावला था। प्रियंका यादव ने राज्य चैंम्पियनशिप में पाँच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यहीं पर गोताखोरी प्रतियोगिता में डी0एल0डब्ल्यू0 के गोताखोर नवीन यादव व्यक्तिगत चैंपियन बने।

प्रियंका के पिता जयलाल यादव ग्रामीण किसान हैं। खेती बस इतनी है कि परिवार का पेट ही भर पाता है। आय का कोई साधन नहीं है। जब से प्रियंका यादव ने होश संभाला तब से गाँव के पोखर में ही नहाने जाती थी। धीरे-धीरे पानी में उतरी और तैरना भी आ गया। पहली बार तो कुछ खास नहीं किया। पर 2004 के बाद पदक जीतने लगी। प्रियंका यादव बताती है कि ‘अब मैं अपने इवेंटों में चैंपियन हूँ। गाँव में न कोई कोच है और न ही अभ्यास का तय शेड्यूंल बस, सीनियर तैराक भूपेन्द्र उपाध्याय जो बताते रहे वही वह करती गई।‘ साल भर पहले प्रियंका ने भारतीय खेल प्राधिकरण के कैंप के लिए ट्रायल दिया। उसका चयन भी हो गया। प्रियंका बताती है कि अब वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर दिखाएगी।

(साभार - हिंदुस्तान, 31 अगस्त 2009)

8 टिप्‍पणियां:

KK Yadav ने कहा…

व्यक्ति में हौसला हो तो वह आसमां से तारे भी तोड़ लाता है। प्रियंका यादव को इस उपलब्धि पर बधाई.

हिंदी साहित्य संसार : Hindi Literature World ने कहा…

प्रियंका यादव ने वाकई बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है...मुबारकवाद !!

हिंदी साहित्य संसार : Hindi Literature World ने कहा…

प्रियंका यादव ने वाकई बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है...मुबारकवाद !!

Unknown ने कहा…

Thats Great..Congt. to Priyanka.

Bhanwar Singh ने कहा…

Wishing great Succes to Priyanka Yadav.
भंवर सिंह यादव
संपादक-यादव साम्राज्य

Shyama ने कहा…

जब से प्रियंका यादव ने होश संभाला तब से गाँव के पोखर में ही नहाने जाती थी। धीरे-धीरे पानी में उतरी और तैरना भी आ गया....This is Spirit..Wonder...Congratulations to Priyanka yadav.

Arshia Ali ने कहा…

Utsaahjanak samaachaar.
( Treasurer-S. T. )

चाहत ने कहा…

प्रियंका को मेरी ओर से बधाई