सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

अश्विनी कुमार यादव को बेस्ट कलेक्टर का अवार्ड

अश्विनी कुमार यादव को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2009-2010 के लिए बेस्ट कलेक्टर का अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड उन्हें जूनागढ़ के जिलाधिकारी के कार्यकाल हेतु दिया गया है. इस हेतु अश्विनी कुमार को 51,000 रूपये का नकद इनाम और जूनागढ़ जिले के लिए 20 लाख रूपये का इनाम दिया गया है. गौरतलब है कि अश्विनी कुमार को वर्ष 2007-08 के लिए भी पूर्व में बेस्ट कलेक्टर का अवार्ड दिया जा चूका है और उससे पूर्व वर्ष 2002-03 के लिए बेस्ट जिला विकास अधिकारी का अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है.

आई. आई. टी. कानपुर से बी.टेक पश्चात् 1997 बीच के IAS अधिकारी रूप में चयनित अश्विनी कुमार कि गिनती तेज-तर्रार अधिकारीयों में होती है. स्वाभाव से नम्र और संवेदनशील अश्विनी कुमार मूलत: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सैदपुर क्षेत्र के निवासी हैं. उनके पिताश्री श्री राजेंद्र प्रसाद और माताश्री श्रीमती सावित्री देवी सैदपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष का पद सुशोभित कर चुके हैं. अश्विनी कुमार के भाई समीर सौरभ उत्तर प्रदेश पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक तो बड़े भाई पीयूष कुमार बहुराष्ट्रीय कंपनी में उप महाप्रबंधक हैं. अश्विनी कुमार चर्चित ब्लागर और लेखिका आकांक्षा यादव के बड़े भ्राता हैं.
अश्विनी कुमार जी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें...!!

11 टिप्‍पणियां:

Akanksha Yadav ने कहा…

अश्विनी भैया को ढेरों बधाई.

Ram Avtar Yadav ने कहा…

अश्विनी कुमार जी ने यादवो का नाम रोशन किया है हमें उन पर गर्व है. यह हमारे लिए खुशियों- भरा शुभ समाचार है. ऐसे शुभ समाचार हम तक पहुचाने के लिए "यदुकुल" का हार्दिक धन्यवाद.! अश्विनी कुमार यादव को ढेरों हार्दिक बधाई !

डॉ. दलसिंगार यादव ने कहा…

अश्विनी कुमार जी को बहुत बधाई और शुभकामना। कुछ संदेश उत्तर प्रदेश कलेक्टरों को भी दें कि ईमानदारी और अच्छे काम की ही सराहना होती है।

R R RAKESH ने कहा…

SRI YADAV KO SABSE PAHLE HARDIK BADHAI. USKE BAAD YADUKUL BLOG KO BHI DHANYABAD. BAHUT KHUSHI HOTI HAI JAB PATA CHALTA HAI KI LOG IMANDARI PURVAK APNA KARYA KAR RAHE HAI. AAJ HAMARE DESHWASIYO KO KAPHI KHUSI HO RAHI HOGI.SRI YADAV KO PUNAH SUBHKAMNAYE

Unknown ने कहा…

अश्विनी जी को इस उपलब्धि पर ढेरों बधाई. यह जानकर और भी ख़ुशी हुई कि आप चर्चित ब्लागर आकांक्षा यादव जी के भाई हैं.

raghav ने कहा…

अश्विनी सर जी को शुभकामनायें.

OM PRAKASH YADAV ने कहा…

आप ने पूरब की माटी को गौरवान्वित किया है।यदुवंशियों के सम्मान में वृद्धि की है।हमें आप पर गर्व है और कामना करते हैं कि आप इसी तरह सुयश के पथ पर अग्रसर रहे।

Shyama ने कहा…

अश्विनी सर जी को हार्दिक बधाई.

Shyama ने कहा…

अश्विनी सर जी को हार्दिक बधाई.

Akshitaa (Pakhi) ने कहा…

मामाश्री अश्विनी कुमार जी को बेस्ट कलेक्टर का अवार्ड मिलने पर ढेरों बधाई और प्यार !!

SN YADAV ने कहा…

isi tarah yadavwans ka naam roshan karate rahe,yadavkosh.blogspot.com