बुधवार, 3 अक्तूबर 2012

दिनेश यादव बने इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे हमेशा से महत्वपूर्ण रहे हैं. एक लम्बे समय बाद संपन्न इन चुनावों में तिन प्रमुख पदों पर यदुवंशियों ने परचम फहराया. अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी दिनेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष पद पर आइसा की शालू यादव तो संयुक्त मंत्री पद पर गयाशंकर यादव निर्वाचित हुए हैं।
 
अध्यक्ष पद चुने गए दिनेश यादव का बचपन से ही राजनीति के प्रति रुझान रहा। यही कारण रहा कि परिवार ने भी पूरी छूट दे रखी है। शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद भाई उमेेश सिंह यादव ने बताया कि कक्षा छह में ही उसमें नेतृत्व के गुण दिखने लगे थे। इसलिए उसे राजनीति करने से कभी नहीं रोका गया लेकिन लगातार नसीहत दी जाती रही कि ध्येय राष्ट्रहित हो। उसने लंबे संघर्ष के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। उम्मीद है छात्र-छात्राओं से किए गए वादे पूरा करेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जिस विचारधारा के साथ वह राजनीति में आया है उसे और आगे बढ़ाएगा।
 
शपथ ग्रहण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पूर्व छात्रों से जो वायदे किए हैं उसे पूरा किया जाएगा। कैंपस में पठन-पाठन का माहौल बने, सुविधाएं बहाल होंगी। छात्रसंघ का दरवाजा छात्र-छात्राओं की किसी भी समस्या के लिए हमेशा खुले रहेंगे। कैंपस में अराजकता, गुंडागर्दी, छेड़छाड़ और रैगिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्रावासों की हालत सुधरेगी, लाइब्रेरी में सुविधाएं और किताबें बढ़ेंगी।
 
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आखिरी बार 2005 में छात्र संघ चुनाव चुनाव हुए थे। मायावती ने 2007 में सत्ता में आने के बाद छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। इस वर्ष विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद अखिलेश यादव सरकार ने छात्रसंघ बहाल किया। गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्विद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाले प्रथम यदुवंशी कृष्ण मूर्ति सिंह यादव रहे हैं. दिनेश यादव केंद्रीय विश्विद्यालय बनने के बाद पहले छात्र संघ अध्यक्ष हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: