मंगलवार, 8 सितंबर 2015

पूर्व सांसद और विधायक मित्रसेन यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के बुजुर्ग विधायक मित्रसेन यादव का 7 सितंबर को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से बीमार मित्रसेन ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। 

मित्रसेन यादव फैजाबाद की बीकापुर सीट से सपा के विधायक थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मित्रसेन यादव के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजन के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने  मित्रसेन के निधन पर जारी शोक संदेश में कहा कि उन्होंने सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के कल्याण के लिये सारी जिंदगी संघर्ष किया। उनके निधन से सपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। मित्रसेन वर्ष 1977 में पहली बार विधायक चुने गये थे। वह पांच बार विधायक और तीन बार सांसद भी रह चुके थे।

कोई टिप्पणी नहीं: