लालू प्रसाद यादव का अंदाज ही निराला है। कभी-कभी उनके विरोधी उन्हें ‘‘पाॅलिटिक्स का जोकर‘‘ भी कहते हैं तो उनके मैनेजमेंट के हुनर को देखते हुए तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों और यहां तक कि विदेशों से उन्हें लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आलम ये है कि उन पर किताब लिखने से लेकर उनसे मिलते-जुलते खिलौनों तक बाजार में उतारने की होड़ मची है। इस कड़ी में मशहूर फोटोग्राफर रघु राय भी अब लालू के मुरीद हो गए हैं। बकौल रघु राय लालू बेहद फोटोजेनिक हैं। एक वर्कशाप में रघु राय ने लालू यादव की तस्वीर खींचने की दिली-ख्वाहिश जाहिर की। वैसे रघु राय इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा समेत तमाम मशहूर लोगों को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं और अपनी फोटोग्राफी के लिए वे विश्व स्तर पर मशहूर हैं। आखिरकार जिस लालू प्रसाद यादव को लोग बन्दर से लेकर जोकर तक और भैंस चरवाहे की उपमाओं से नवाजते रहे हैं, ऐसे में रघु राय का कहना कि लालू यादव की पर्सनाॅलिटी डायनेमिक है और उनके चेहरे के भावों को कैमरे में कैद करना एक अनोखा अनुभव होगा, तमाम मिथकों को तोड़ता नजर आता है।
यदुवंशियों पर केन्द्रित प्रथम हिंदी ब्लॉग पर आपका स्वागत है. कृपया इस ब्लॉग की कोई भी पोस्ट बिना पूर्व अनुमति किसी पत्र-पत्रिका या अन्य माध्यमों पर न प्रकाशित करें. यदि ऐसा करना बहुत जरुरी ही है तो साभार ही प्रकाशित करें और तदनुसार सामग्री का विवरण हमें भी प्रेषित करें.'यदुकुल' में प्रकाशनार्थ या अन्य किसी भी जानकारी हेतु rsmyadav1943@gmail.com पर संपर्क करें !!
बुधवार, 13 मई 2009
मशहूर फोटोग्राफर रघु राय भी अब लालू यादव के मुरीद
लालू प्रसाद यादव का अंदाज ही निराला है। कभी-कभी उनके विरोधी उन्हें ‘‘पाॅलिटिक्स का जोकर‘‘ भी कहते हैं तो उनके मैनेजमेंट के हुनर को देखते हुए तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों और यहां तक कि विदेशों से उन्हें लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आलम ये है कि उन पर किताब लिखने से लेकर उनसे मिलते-जुलते खिलौनों तक बाजार में उतारने की होड़ मची है। इस कड़ी में मशहूर फोटोग्राफर रघु राय भी अब लालू के मुरीद हो गए हैं। बकौल रघु राय लालू बेहद फोटोजेनिक हैं। एक वर्कशाप में रघु राय ने लालू यादव की तस्वीर खींचने की दिली-ख्वाहिश जाहिर की। वैसे रघु राय इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा समेत तमाम मशहूर लोगों को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं और अपनी फोटोग्राफी के लिए वे विश्व स्तर पर मशहूर हैं। आखिरकार जिस लालू प्रसाद यादव को लोग बन्दर से लेकर जोकर तक और भैंस चरवाहे की उपमाओं से नवाजते रहे हैं, ऐसे में रघु राय का कहना कि लालू यादव की पर्सनाॅलिटी डायनेमिक है और उनके चेहरे के भावों को कैमरे में कैद करना एक अनोखा अनुभव होगा, तमाम मिथकों को तोड़ता नजर आता है।
लालू प्रसाद यादव का अंदाज ही निराला है।
जवाब देंहटाएंIm also Fan of Laloo Ji.
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंलालू जी की महिमा अपरम्पार है.पर इस चुनाव ने तो उनका बिस्तर ही गोल कर दिया है.लालू जी कुछ सोचिये...
जवाब देंहटाएंबड़ी रोचक जानकारियों से परिपूर्ण है आपका यह ब्लॉग...बधाई.
जवाब देंहटाएंआज के दौर में फोटोजनिक रहना पड़ता है...नहीं तो कौन पूछेगा.
जवाब देंहटाएं