गुरुवार, 4 जून 2009

अखिलेश यादव बने यू. पी. सपा अध्यक्ष

राजनीति में युवाओं के बढ़ते कदम अब हर पार्टी के लिए महत्‍वपूर्ण साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी ने भी अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में नया अध्‍याय जोड़ दिया है। वो ऐसे कि मुलायम सिंह यादव के पुत्र व कन्‍नौज से सांसद अखिलेश यादव अब सपा की उत्तर प्रदेश इकाई का नया चेहरा बनकर सामने आये हैं। सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश सपा की कमान सौंप दी। माना जा रहा है कि राज्‍य के अगले विधानसभा चुनवों में कांग्रेस से लोहा लेने के लिए अखिलेश यादव को आगे किया गया है। जाहिर है रायबरेली से सांसद राहुल गांधी पहले से ही यूपी में कांग्रेस की साख मजबूत करने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता रामशरण दास पिछले कई वर्षो तक पार्टी की उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे। करीब दो साल पहले दास के अस्वस्थ होने पर मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए। रामशरण दास के निधन के बाद शिवपाल सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे। अखिलेश यादव के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु उनकी वेबसाईट पर जायें- http://www.akhileshyadav.in/

8 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. अखिलेश जी युवा हैं...आशा है समाजवाद को नई दिशा देंगे.

    जवाब देंहटाएं
  4. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ही राहुल को टक्कर दे सकते हैं...यह कदम पहले ही उठा लेना चाहिए था.

    जवाब देंहटाएं
  5. डगर भले ही कठिन हो पर नौजवानी का जज्बा तो है. अखिलेश भाई आगे बढो, परिवर्तन लाओ.

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी06 जून, 2009

    Akhilesh Yadav is an Youth-Icon.Its a matter of Pleasure for we Youths....Many-many Congts.

    जवाब देंहटाएं
  7. उत्तर प्रदेश में फ़िलहाल नेतृतव इतना आसान नहीं है....पर अखिलेश यादव को अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी...शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं