रविवार, 4 जनवरी 2009

लालू प्रसाद यादव पर एनीमेशन फिल्म

राजनीति के अखाड़े में अपने जुमलों से मशहूर लालू प्रसाद यादव एक बार फिर धमाके की तैयारी में हैं। बिहार के कार्टूनिस्ट पवन ने उनकी लाजवाब हाजिरजवाबी और गंवई अंदाज पर एक एनीमेशन फिल्म बनाई है। कार्टूनिस्ट कैरेक्टर के तौर पर लालू प्रसाद यादव की पहली क्लिप ने बाजार में धूम मचाना शुरू कर दिया है। इस एनीमेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी देने में लालू प्रसाद यादव ने एक सेकंड की भी देरी नहीं लगाई। लोकसभा चुनाव के पहले यदि लालू प्रसाद यादव का यह कार्टून हिट हो गया तो अन्य लोग भी ऐसे ख्वाब पाल सकते हैं। फिलहाल तो लालू प्रसाद यादव ने बाजी मार ली है। 'यदुकुल' की तरफ से लालू प्रसाद यादव जी को शत्-शत् बधाई !!

10 टिप्‍पणियां:

  1. लालू जी की बात ही निराली है.

    जवाब देंहटाएं
  2. राजनीति में होते हुए भी लालू यादव एक अच्छे अभिनेता हैं.

    जवाब देंहटाएं
  3. मेरी दिली तमन्ना इस एनीमेशन फिल्म को देखने की है...

    जवाब देंहटाएं
  4. लोकसभा चुनाव के पहले यदि लालू प्रसाद यादव का यह कार्टून हिट हो गया तो अन्य लोग भी ऐसे ख्वाब पाल सकते हैं....पर लालू जैस रंग-ढंग कहाँ से लायेंगे ?

    जवाब देंहटाएं
  5. लालू जी को यूँ ही मैनेजमेंट गुरु नहीं कहा जाता है.

    जवाब देंहटाएं
  6. अभी आगे-आगे देखिये, होता क्या है.

    जवाब देंहटाएं
  7. राजनीति के अखाड़े में अपने जुमलों से मशहूर लालू प्रसाद यादव एक बार फिर धमाके की तैयारी में हैं। बिहार के कार्टूनिस्ट पवन ने उनकी लाजवाब हाजिरजवाबी और गंवई अंदाज पर एक एनीमेशन फिल्म बनाई है...mubarak ho Lalu ji.

    जवाब देंहटाएं
  8. बेनामी07 जनवरी, 2009

    Apne Lalu ji to pure Bazigar hain.

    जवाब देंहटाएं
  9. जब लालू जी पर एनीमेशन फ़िल्म!इसे तो हिट होना ही है -मैं तो चला इसे हिट कराने के लिए दोस्तों को बताने AJAY SINGH(ONLY STUDENT)

    जवाब देंहटाएं