गुरुवार, 3 सितंबर 2009

अब डिम्पल यादव !!

अन्ततः मुलायम सिंह ने अपने परिवार से पहली बार किसी महिला को राजनीति में उतारने का मन बना ही लिया। अखिलेश यादव द्वारा छोड़ी गई फिरोजाबाद सीट पर हो रहे लोकसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह की बहू एवं अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव सपा से चुनाव लड़ेंगी। राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाली तथा दो बेटियों और एक बेटे की माँ डिम्पल यादव की शिक्षा-दीक्षा लखनऊ में हुई है। गौरतलब है कि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजबब्बर के लड़ने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। कभी राजबब्बर मुलायम सिंह के बहुत करीबी लोगों में शामिल थे, पर वक्त ने दोनों को आमने-सामने खड़ा कर दिया। कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद में डिम्पल यादव की उम्मीदवारी घोषित होते ही लोगों की निगाहें इस सीट पर जम गईं हैं। न सिर्फ सपा बल्कि मुलायम सिंह व अखिलेश यादव की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी हुई है। यादव बाहुल्य फिरोजाबाद लोकसभा में 13,71,000 मतदाताओं में सर्वाधिक 3,62,000 यादव मतदाता हैं। फिलहाल हमारी शुभकामनायें डिम्पल यादव के साथ हैं और आशा है कि वे न सिर्फ युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी बल्कि उनके आने से युवा महिलाओं को भी तरजीह मिलेगी।

10 टिप्‍पणियां:

  1. बेनामी05 सितंबर, 2009

    स्वागत है डिम्पल यादव का...हमारी शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं
  2. ...एक दिन तो ये होना ही था. डिम्पल यादव को बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  3. फिरोजाबाद वैसे भी कांच की चूडियों के लिए मशहूर है. डिम्पल जब चूडियाँ पहनकर चुनाव में उतरेंगीं तो राजबब्बर भाग खड़े होंगे.

    जवाब देंहटाएं
  4. फिरोजाबाद वैसे भी कांच की चूडियों के लिए मशहूर है. डिम्पल जब चूडियाँ पहनकर चुनाव में उतरेंगीं तो राजबब्बर भाग खड़े होंगे.

    जवाब देंहटाएं
  5. डिम्पल को जितने के लिए तो मुलायम जी फ़िल्मी सितारों की पूरी फौज उतार देंगे. बस अमर सिंह के सिंगापूर से लौटने की देरी है.

    जवाब देंहटाएं
  6. वक्त की महिमा समझकर मुलायम सिंह अपनी अगली पीढी को नेतृतव के लिए तैयार करने लगे हैं. पहले अखिलेश, अब बहू डिम्पल यादव.

    जवाब देंहटाएं
  7. डिम्पल यादव को बधाई.कृपया मेरे ब्लॉग पर पधारे.

    जवाब देंहटाएं
  8. Eas seat se bas koie yadav he jeete yahi khuwahis hai.
    Yee yadav bahul area bahut tarakee karee and duniya me eska naam ho

    जवाब देंहटाएं
  9. maaf kijiyega kisi ummidvar ko kewal isliye nahi jita dena chahiye ki wo kisi khas khandan se talluk rakhta hai
    ya kisi khas jati ka hai

    जवाब देंहटाएं