मंगलवार, 22 नवंबर 2011

गायक से अभिनेता बने खेसारी लाल यादव का जलवा

बिहार के सिनेमाघरों में इन दिनों गायक से अभिनेता बने खेसारी लाल यादव का जलवा है। खेसारीलाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ बिहार में सफलता का परचम लहरा रही है। बिहार के छपरा, सिवान के रहनेवाले खेसारी लाल यादव ने "साजन चले ससुराल" में एक सीधे साधे नौजवान की भूमिका निभाई है। बिहार के 21 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई ‘साजन चले ससुराल’ अपने तीसरे हफ्ते में भी बढ़िया कमाई कर रही है। गौरतलब है की खेसारी लाल यादव को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे पर खेसारीलाल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत प्रसिद्द फिल्म निर्माता आलोक कुमार के साथ की। उनके द्वारा गाये गये गाना ‘भईया अरब गइले ना...’ को भी दर्शकों की तारीफ मिल रही है। माना जा रहा है कि जिस हिसाब से खेसारी लाल यादव का सिक्का बिहार में चल रहा है, उस हिसाब से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भोजपुरी गायक से सफल भोजपुरी नायक बनने के ट्रेंड को खेसारी लाल यादव ने ज़िंदा रखा है।

स्रोत : शशिकांत सिंह, रंजन सिन्हा : BHOJPURIYA CINEMA

11 टिप्‍पणियां:

  1. यादव एक नाम ही याद आता था रघुवीर लाल यादव

    जवाब देंहटाएं
  2. खेसारी भैया असही गरदा मचवले रहे , हम तोहरा के बहुत चाहिना तोहार उ स्टाइल तोहार आवाज अरे कतना तारीफ़ करी सब कम बा तू त भैया सबसे अलगे बाड़ हम तोहरा से सिर्फ एक बे मिलल चाहतानी और जरूरी मिलम , वैसे त हमउ एगो गायक हई लेकिन तोहरा सामने छोट ,गोर लागतानी भैया

    जवाब देंहटाएं
  3. मै उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से हू मै भोजपुरी फिल्मो का ज्यदा चहेता नहीं था लेकिन खेसारी भैया आपके भोजपुरी सिनेमा में आ जाने से भोजपुरी सिनेमा में तो रंग ही आ गया मै भि आपके आप जैसा एक कलकार बनना चाहता हु
    मेरी एक सपना है आप मुझसे जरुर बात करेगे ना भैया ...............मेरा दिल मत तोड़ीयेगा मो-9839793298

    जवाब देंहटाएं
  4. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  5. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  6. आप तो यदुवंशी के शान हैं ।

    जवाब देंहटाएं