बुधवार, 19 अगस्त 2009

प्रथम यदुवंशी पर डाक टिकट : राम सेवक यादव

प्रथम यदुवंशी जिनके ऊपर डाक टिकट जारी हुआ, वे हैं राम सेवक यादव। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में जन्मे राम सेवक यादव ने छोटी आयु में ही राजनैतिक-सामाजिक मामलों में रूचि लेनी आरम्भ कर दी थी। लगातार दूसरी, तीसरी और चौथी लोकसभा के सदस्य रहे राम सेवक यादव लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे। समाज के पिछड़े वर्ग के उद्धार के लिए प्रतिबद्ध राम सेवक यादव का मानना था कि कोई भी आर्थिक सुधार यथार्थ रूप तभी ले सकता है जब उससे भारत के गाँवों के खेतिहर मजदूरों की जीवन दशा में सुधार परिलक्षित हो। इस समाजवादी राजनेता के अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 2 जुलाई 1997 को उन पर डाक टिकट जारी किया गया। राम सेवक यादव को यह गौरव प्राप्त है कि वे प्रथम यादव विभूति थे, जिन पर डाक टिकट जारी किया गया। अन्य लोगों में बी0पी0 मण्डल (1 जून, 2001), चौधरी ब्रह्म प्रकाश (11 अगस्त, 2001) एवं राव तुलाराम (23 सितम्बर, 2001) शामिल हैं।

8 टिप्‍पणियां:

  1. महत्वपूर्ण जानकारी. अन्य यादव विभूतियों पर भी डाक-टिकट जारी होने चाहिए.

    भंवर सिंह यादव
    संपादक-यादव साम्राज्य
    कानपुर.

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. At first i saw such information..its very useful and matter of proud.

    जवाब देंहटाएं
  4. To chaliye Dakiya babu ke sath in logon ka punit smaran karen.

    जवाब देंहटाएं
  5. बेनामी25 अगस्त, 2009

    यदुवंशियों के बारे में इतनी अनुपम जानकारी एक जगह देकर आप पुण्य कार्य कर रहे हैं.

    जवाब देंहटाएं
  6. राम सेवक यादव जी अमर रहें

    जवाब देंहटाएं