शैक्षिक क्षेत्र में की गई विशिष्ट सेवाओं पर डीएवी इंटर कालेज,मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में दिया गया।
हाल ही में डीएवी इंटर कालेज, मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2011 प्रदान करने की घोषणा की गई थी। बुधवार को शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शिवकुमार यादव को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। शिवकुमार यादव को पुरस्कार स्वरूप एक मेडल, प्रशस्ति पत्र व 25 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।
डायल 112 पुलिस टीम और ग्रामीणों में भिड़ंत: सड़क जाम
-
मधेपुरा जिला के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के पूर्वी टोला वार्ड नंबर-4 में बुधवार को
जमीनी विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस
टी...
1 दिन पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें