मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दोनों ही सीटों पर यादवों ने जीत दर्ज की है। 28 फरवरी को हुई मतगणना में मुंगावली सीट पर 2124 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी की प्रत्याशी बाई साहब यादव को 2124 वोटों के अंतर से पराजित किया है। उधर, कोलारस में भी कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने 2013 में अपने पिता द्वारा जीती गई सीट को कायम रखा है। उन्होंने बीजेपी के देवेंद्र जैन को 8083 वोट से हराया है। 2013 में भी देवेंद्र जैन को महेंद्र के पिता राम सिंह ने हराया था। तब जीत का अंतर 24953 वोट का था। इस बार कांग्रेस को 82515 और बीजेपी को 74432 वोट मिले हैं।
ऑनर किलिंग: पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, शव नदी में फेंका
-
गुमशुदगी की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास, छोटी बहन के
बयान से खुला राज; आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गौरर...
2 दिन पहले
