आदित्य यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आदित्य यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 11 मार्च 2016

आजमगढ़ की बहू लाकर मुलायम ने संसदीय क्षेत्र से जोड़ा पारिवारिक रिश्ता

आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अब आजमगढ़ से पारिवारिक रिश्ता भी जोड़ लिया है।  मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव का विवाह आजमगढ़ की राजलक्ष्मी से हुई। सैफई महोत्सव पंडाल में 10 मार्च 2016 को आदित्य और राजलक्ष्मी एक-दूसरे को जयमाला डाल कर एक-दूजे के हो गए। हजारों लोग सैफई परिवार की शाही शादी के गवाह बने। खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेहमानों की आवभगत की। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह और सांसद डिंपल परिवार के संग थिरकते नजर आए। जया बच्चन, जयाप्रदा, लालू यादव, अमर सिंह, आजम खां समेत कई वीआईपी मेहमान समारोह में शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

रविवार, 5 अक्टूबर 2014

इण्टरनेशनल कोआपरेटिव एलायन्स (आईसीए) के सबसे कम उम्र के निदेशक बने आदित्य यादव

इफ्को के निदेशक तथा पीसीएफ के सभापति आदित्य यादव ने भारतीय सहकारिता आन्दोलन तथा समाजवादी विचारधारा का परचम कनाडा में लहराते हुए इण्टरनेशनल कोआपरेटिव एलायन्स (आईसीए) के निदेशक निर्वाचित हुये हैं। श्री यादव ब्रिटेन, पोलैंण्ड, ईरान समेत 7 देशों के कद्दावार प्रतिनिधियों को पराजित कर निर्वाचित हुए हैं। आईसीए और वैश्विक सहकारिता के इतिहास में आदित्य यादव यह गौरव हासिल करने वाले प्रदेश के पहले और भारत के तीसरे व्यक्ति हैं। उन्हें सबसे कम उम्र के निदेशक होने का भी सम्मान मिला है।

 उल्लेखनीय है कि आईसीए सहकारिता की सर्वोच्च निकाय है जो 94 देशों का प्रतिनिधित्व करता है। सहकारिता के जानकारों के अनुसार इस उपलब्धि से देश की पकड़ और प्रभाव में काफी वृद्धि होगी। 5 अक्टूबर, 2014 को कनाडा के क्यूबेक शहर में हुए आईसीए के इस प्रतिष्ठापरक चुनाव में आदित्य यादव ब्रिटेन के विवियन स्टेनली, पोलैंड के जे0पाकोस्की, बेल्जियम के हार्वेगाइडर, ईरान के एम0जकरिया, मलेशिया के इस्माइल कमरूद्दीन, डोमिनिकल गणराज्य के वैलेन्टिन मेड्रोनो एवं नाइजीरिया के एडेलेक ओजेयामी जैसे कद्दावर नेताओं को हराया। आदिम्य यादव उत्तर प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई !!