सम्मान-उपलब्धि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सम्मान-उपलब्धि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा में सचिन यादव का दूसरा स्थान

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 18 अक्टूबर, 2017 को घोषित परीक्षा परिणाम में सचिन पुत्र उमराव सिंह यादव निवासी अहीरों की ढाणी खादी बाग, पहली बार में ही आरएएस परीक्षा 2016 में सफलता हासिल करते हुए राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त कर माता- पिता क्षेत्र का नाम रोशन किया। सचिन बीटेक के बाद आरएएस तैयारी में जुटे थे। इससे पहले इनका मार्च 2017 में असिस्टेंट कमांडेंट की पोस्ट पर भी चयन हो चुका है। अपनी सफलता का श्रेय सचिन यादव ने माता कमला देवी पिता उमराव सिंह को दिया। सचिन के पिता चितौड़गढ़ में सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 


संकल्प में वह ताकत है कि पत्थर भी पिघलकर मोम बन जाता है। कुछ इसी तरह की कहानी है कोटपूतली  कस्बे के आदर्श नगर निवासी निशा यादव की। जिन्होंने दूसरी बार में आरएएस की परीक्षा में 255वीं रैंक प्राप्त की है। निशा ने बताया कि उसने शहर के इमानुएल स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद सीनियर सेकंडरी स्कूल हंस इंटरनेशनल स्कूल से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। जयपुर के पूर्णिका कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आईटी में बीटेक कर द्वितीय प्रयास में आरएएस बनने का गौरव हासिल किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गिरदावर रामनिवास यादव माता कौशल्या देवी, भाई अचीस संदीप को देते हुए बताया कि इन्ही के आशीर्वाद से द्वितीय बार में आरएएस की परीक्षा पास की। इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। 


12वीं कक्षा में दो बार फेल, फिर भी नहीं हारी हिम्मत 

आरएएस परीक्षा में चयनित शैतानसिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2001 में माध्यमिक परीक्षा रायथल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से उत्तीर्ण करने कर बारहवीं में दो बार फेल होने के बाद अगस्त 2004 में सेना में सिपाही के पद पर नियुक्त हुआ तथा सेवा दौरान ही स्वयंपाठी के रूप में 12वीं तथा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मई 2012 में सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर दिसम्बर 2014 में वरिष्ठ अध्यापक पद पर भीलवाड़ा में नियुक्त हुआ और दूसरे प्रयास में आरएएस 2016 में 318वीं रैंक के साथ चयन हुआ। 

'यदुकुल' की तरफ से सभी चयनित छात्र-छात्रों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें !!

मंगलवार, 11 जुलाई 2017

साहित्यकार दंपति कृष्ण कुमार यादव व आकांक्षा यादव ''रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान'' से सम्मानित

मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच (मगसम), दिल्ली  द्वारा राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं एवं चर्चित साहित्यकार  व् ब्लॉगर श्री कृष्ण कुमार यादव और उनकी साहित्यकार पत्नी सुश्री आकांक्षा यादव को देश भर में उनकी रचनाओं के पाठ के दौरान श्रोताओं द्वारा श्रेष्ठता आधार पर, ''रचना स्वर्ण प्रतिभा सम्मान'', ''रचना प्रतिभा सम्मान'' और ''शतकवीर सम्मान'' से सम्मानित किया गया।  यादव दम्पति को यह सम्मान जोधपुर के एक होटल में आयोजित  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार श्री रविदत्त मोहता, वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरिदास व्यास, सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री मुरलीधर वैष्णव और मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुधीर सिंह सुधाकर ने प्रदान किये। सुश्री आकांक्षा यादव की अस्वस्थता के चलते उनका सम्मान भी श्री यादव ने ही ग्रहण किया।  सम्मान स्वरुप श्री यादव को श्रीफल, शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। श्री यादव ने इस  दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि रचना का कद रचनाकार से सदैव बड़ा होता है, ऐसे में अपनी रचनाओं को सम्मानित किये जाने से हम अभिभूत हैं । 

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

साहित्य जगत के चमकते सितारे : कृष्ण कुमार यादव, आकांक्षा यादव, अक्षिता (पाखी) @ शेरगढ़ एक्सप्रेस, जोधपुर



साहित्य और लेखन के क्षेत्र में विरले ही ऐसे परिवार हैं, जो अपने व्यक्तित्व  और कृतित्व की बदौलत नित् नए मुकाम रच रहे हैं। ऐसे ही एक परिवार पर जोधपुर से प्रकाशित हिंदी पत्रिका "शेरगढ़ एक्सप्रेस" ने फरवरी-2017 अंक "साहित्य जगत  के चमकते सितारे" शीर्षक से राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव, उनकी पत्नी  श्रीमती आकांक्षा यादव और उनकी बिटिया एवं  भारत की सबसे कम उम्र की  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता अक्षिता (पाखी) पर विशेषांक रूप में जारी किया है। 

बकौल पत्रिका के संपादक मनोज जैन, साहित्य और लेखन  के क्षेत्र में जहाँ एक-दो नहीं बल्कि तीन प्रतिभाएँ एक ही परिवार से हों और एक-दूसरे से बढ़-चढ़कर, तो  इसे दुर्लभ संयोग ही कहा जायेगा।  पत्रिका में 'प्रशासन और साहित्य के ध्वजवाहक : कृष्ण कुमार यादव',  'युवा पंखों की ऊँची उड़ान : आकांक्षा यादव',   'आँगन की रंगोली से क्षितिज तक : कृष्णाकांक्षा' और 'भारत की सबसे कम उम्र की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता  नन्ही ब्लॉगर अक्षिता (पाखी)' शीर्षक से लिखे लेखों में विभिन्न विद्वानों ने इनके कृतित्व के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने का महनीय प्रयास किया है।   

पत्रिका के इस विशेष अंक को राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं श्री कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया।  इस अवसर पर संपादक मनोज जैन ने बताया कि उनका प्रयास जोधपुर से जुड़े या यहाँ पर रह रहे विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के योगदान को रेखांकित करते हुए विभिन्न विशेषांक निकालना है।  इस क्रम में यहाँ के चिकित्सा, इंजीनियरिंग, चार्टेड अकाउंटेंट, शिक्षा, प्रशासन, न्याय, साहित्य, कला, संस्कृति और लोक रंग इत्यादि से जुड़े व्यक्तियों के बारे में अंक प्रकाशित किये जायेंगे।  डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, मनोज जैन का प्रयास प्रशंसनीय है और इसके माध्यम से जोधपुर की माटी की खुशबू को बाहर भी महसूस किया जा सकेगा ।

सोमवार, 12 दिसंबर 2016

यादव समाज की 190 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह यादव और निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने किया सम्मानित


यादव (अहीर) समाज, जोधपुर  द्वारा गाँधी शांति प्रतिष्ठान, जोधपुर में 27 नवम्बर, 2016  को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली यदुवंशी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवम राजस्थान यादव महासभा  अध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह यादव ने कहा कि, कोई भी समाज अपनी होनहार प्रतिभाओं के बलबूते ही समृद्ध होता है और उन प्रतिभाओं प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है एवं समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। डॉ. कर्ण सिंह ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा और देश निर्माण में उनकी बढ़ती महती भूमिका की चर्चा करते हुये समाज में उनके नये कर्तव्य निर्माण की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि युवाओं की  सशक्त और सजग भागीदारी ही समाज और राष्ट्र को समृद्ध बना सकती है। महान् कर्मयोगी भगवान् श्री कृष्ण ने गीता में इसीलिए कर्म के भाव को ही अपनाने पर जोर दिया। ऐसे में युवाओं की महती जिम्मेदारी है कि वे अपनी इस भूमिका को पहचानें  और इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए नए आयाम रचें। जोधपुर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहनलाल यादव ने शिक्षा और समाज विकास के सम्बन्ध को बताते हुए शिक्षा और कौशल विकास से  समाज व  राष्ट्र निर्माण की चर्चा की।
इस अवसर पर यादव (अहीर) समाज द्वारा पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों के उच्चतर कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्रदान करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में स्थान पाने वाली प्रतिभाओं, समाज सेवा में तत्पर और भामाशाहों सहित कुल 190 प्रतिभाओं को  पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह यादव  और निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। आजीवन सदस्यता ग्रहण  करने वाले सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामरतन यादव ने बताया कि समाज के भावी कार्यक्रमों में छात्रावास निर्माण, मेडिकल कैम्प, नवयुवक-नवयुवती परिचय सम्मलेन के  आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन और कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में  यादव समाज के अध्यक्ष डॉ. शैलेष यादव और सचिव श्री परविन्दर यादव,  आभार ज्ञापन  कर्नल  पी.सी. यादव एवम  कार्यक्रम का संचालन श्री नन्द किशोर द्वारा किया गया। 

समारोह में श्री रामनेरश यादव, निदेशक, वाई.सी.एल., श्री बी.एस. यादव, प्रधानाचार्य डी.पी.एस स्कूल, जोधपुर,  श्री निहाल सिंह, श्री गोपाल यादव, श्री सुरेश यादव , मदन सिंह यादव सहित यादव समाज के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

डाक विभाग के निदेशक व साहित्यकार कृष्ण कुमार यादव का साहित्य समिति ने किया अभिनंदन

प्रशासन के साथ साहित्य का अद्भुत संगम विरले ही देखने को मिलता है। इसके बावजूद तमाम प्रशासनिक अधिकारी अपनी व्यस्तताओं के मध्य हिन्दी साहित्य को समृद्ध कर रहे हैं। उक्त उद्गार साहित्य समिति, सादुलपुर, चूरू द्वारा निराला अस्पताल में राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ एवं साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार यादव के सम्मान एवं अभिनंदन के दौरान वक्ताओं ने व्यक्त किये। 

साहित्य समिति के मंत्री  अनिल शास्त्री ने कहा कि डाक विभाग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होने के साथ ही श्री कृष्ण कुमार यादव राष्ट्रीय स्तर के खयातनाम साहित्यकार भी हैं, ऐसे में उनका सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है। 
इस अवसर पर श्री यादव की पत्नी एवं अग्रणी महिला ब्लॉगर व लेखिका आकांक्षा यादव का भी लाजवंती घोटड व गायत्री बैरासर ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकुमार घोटड ने समिति की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि श्री कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव युगल रूप में हिन्दी साहित्य को समृद्ध करते हुए विभिन्न विधाओं में निरंतर लेखन कर रहे हैं। 

इस अवसर पर साहित्यकार संतोष कुमार जांगिड़, सत्यभान पूनियाँ, अनिता सोनी ने अपनी साहित्य कृतियां श्री कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव को भेंट की। इसके अलावा लघुकथा त्रैमासिक पत्रिका ‘सारा’ की हाल ही में प्रकाशित लघुकथा विशेषांक की प्रति भेंट की गई। कार्यक्रम में स्थानीय डाकपाल बलवीर सिंह, रामवतर बैरासरिया, पुरुषोत्तम  देव पाण्डिया, सुनील अग्रवाल, सांवरमल भार्गव, विजय कुमार सोनी आदि ने भी श्री यादव का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शास्त्री ने किया। 





सोमवार, 31 अक्टूबर 2016

हिन्दी ब्लॉगिंग में नए आयाम रचता एक परिवार

हिंदी में ब्लागिंग का तेजी से विस्तार हो रहा है. आज ब्लागिंग प्रिंट-मिडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया में चर्चा में है, तो ब्लागिंग को लेकर तमाम विश्लेषण भी हो रहे हैं. ब्लागिंग को लेकर तमाम सम्मान-पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं. इनमें से कुछेक प्रतिष्ठित पुरस्कार ब्लागिंग से जुड़े लोगों द्वारा हैं तो कुछेक राजकीय तौर पर या न्यूज चैनलों द्वारा. हिंदी-ब्लागिंग में एक ऐसा भी परिवार सक्रिय है, जिसकी तीन पीढियां ब्लागिंग में सक्रिय हैं. यह सक्रियता मात्र ब्लॉग चलाने तक ही नहीं है, बल्कि ब्लागिंग को लेकर चल रहे विमर्श में शामिल होने, ब्लागिंग को साहित्य के साथ-साथ सरोकारों से जोड़ने, ब्लॉग पर विविध विषयों पर पोस्ट लिखने से लेकर ब्लागिंग से तमाम लोगों को जोड़ने तक शामिल है. पर सबसे बड़ी बात यह है कि इस परिवार को ही अब तक हिंदी ब्लागिंग से जुड़े सबसे ज्यादा सम्मान भी प्राप्त हुए हैं. ये सम्मान ब्लागिंग से जुडी संस्थाओं से लेकर न्यूज-चैनल और भारत सरकार तक प्रदान किये गए हैं. 

इस परिवार में शामिल हैं- कृष्ण कुमार यादव, उनकी पत्नी आकांक्षा यादव और सुपुत्री अक्षिता (पाखी). वे अपने व्यक्तिगत ब्लॉग के साथ-साथ कई ब्लॉगों से भी जुड़े हुए हैं. एक तरफ वे स्थापित साहित्यकार हैं, जिनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, वहीँ देश-विदेश की प्राय: अधिकतर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विधाओं में उनकी रचनाएँ प्रकशित हो चुकी हैं. उनके ब्लॉगों पर रवीश कुमार से लेकर डा. जाकिर अली रजनीश तक ने कलम चलाई है, वहीँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं ने उनके ब्लॉग की पोस्ट को कई बार अपने स्तंभों में प्रकाशित किया है.... फ़िलहाल ये ब्लॉगर दम्पति इसलिए पुनः चर्चा में हैं क्योंकि इनके ब्लॉगों को टॉप हिंदी ब्लॉग्स में शामिल किया गया है। 

 देश-विदेश में इंटरनेट पर हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और ब्लागिंग के माध्यम से अपनी रचनाधर्मिता को विस्तृत आयाम देने वाले ब्लॉगर दम्पति राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर  के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव और उनकी पत्नी आकांक्षा  यादव के ब्लॉग क्रमश: "डाकिया डाक लाया" (http://dakbabu.blogspot.in/) और "शब्द-शिखर" (http://shabdshikhar.blogspot.in/) को  टॉप हिंदी ब्लॉग्स में शामिल किया गया है। वर्ष 2008 से ब्लॉगिंग में सक्रिय एवम  ''दशक के श्रेष्ठ हिंदी ब्लॉगर दम्पति'' और  सार्क देशों के सर्वोच्च ''परिकल्पना ब्लॉगिंग सार्क शिखर सम्मान'' से सम्मानित  दम्पति के दोनों ब्लॉगों को इंडियन टॉप ब्लॉग्स द्वारा 2015-16 के  लिए हाल ही में जारी हिंदी के सर्वश्रेष्ठ 130 ब्लॉगों की डायरेक्टरी में स्थान दिया गया है। वर्तमान में हिंदी में एक लाख से ज्यादा ब्लॉग संचालित हैं।

 डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव और उनकी पत्नी आकांक्षा यादव  नेपाल, भूटान और श्रीलंका सहित तमाम देशों में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन में सम्मानित हो चुके हैं। जर्मनी के बॉन शहर में होने वाले ग्लोबल मीडिया फोरम (2015) के दौरान 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' श्रेणी में  आकांक्षा यादव के ब्लॉग 'शब्द-शिखर'  को हिंदी के सबसे लोकप्रिय ब्लॉग के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वर्ष  2012 में इस दम्पति को  ”न्यू मीडिया एवं ब्लाॅगिंग” में उत्कृष्टता के लिए ''अवध सम्मान'' से भी विभूषित किया जा  चुका  है। सौ से ज्यादा देशों में देखे-पढ़े जाने वाले इनके ब्लॉग 'डाकिया डाक लाया' और 'शब्द-शिखर' पर अब तक 738 और 512 पोस्ट प्रकाशित हैं।

ब्लॉगिंग के साथ-साथ कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव साहित्य और लेखन में भी सक्रिय हैं।  विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ-साथ,  अब तक श्री यादव की 7 पुस्तकें और नारी सम्बन्धी मुद्दों पर प्रखरता से लिखने वालीं आकांक्षा यादव की 3 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-दुनिया में शताधिक सम्मानों से विभूषित यादव दम्पति एक लंबे समय से ब्लॉग और सोशल  मीडिया के माध्यम से हिंदी साहित्य एवं विविध विधाओं में अपनी रचनाधर्मिता को प्रस्फुटित करते हुये अपनी व्यापक पहचान बना चुके हैं।





बुधवार, 25 मई 2016

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव गिरिराज सम्मान से हुए सम्मानित


प्रशासन के साथ-साथ हिंदी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ  श्री कृष्ण कुमार यादव को गगन स्वर प्रकाशन द्वारा " गिरिराज सम्मान -2016" से  सम्मानित किया गया। श्री यादव को यह सम्मान उनके रफी अहमद किदवई नेशनल पोस्टल एकेडमी, गाजियाबाद में प्रवास के दौरान गगन स्वर के सम्पादक ए. के मिश्र  ने शाल ओढ़ाकर, नारियल फल देकर  एवं प्रशस्ति पत्र देकर अभिनन्दन के साथ किया।  गौरतलब है कि श्री यादव को यह सम्मान गत माह हिंदी भवन, नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार समारोह में पद्मभूषण डॉ. गोपाल दास नीरज द्वारा पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुँवर बेचैन की सादर उपस्थिति में प्रदान किया जाना था।  पर अपनी व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम  शामिल न हो पाने पर डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव को यह सम्मान गाजियाबाद में उनके प्रवास के दौरान दिया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक ए. के मिश्र  ने कहा कि, श्री कृष्ण कुमार यादव भारतीय डाक सेवा  के अत्यन्त ऊर्जस्वी और गतिमान युवा अधिकारी हैं। उच्च कोटि के चिंतक, लेखक एवं ब्लॉगर होने के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की साम्यता अद्भुत एवं विलक्षण है। आपने विभिन्न विषयों पर कुल 7 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें   'अभिलाषा' (काव्य-संग्रह) 'अभिव्यक्तियों के बहाने' व 'अनुभूतियाँ और विमर्श' (निबंध-संग्रह), India Post : 150 glorious years , 'क्रांति-यज्ञ : 1857-1947 की गाथा' , ’जंगल में क्रिकेट’ (बाल-गीत संग्रह) एवं ’16 आने 16 लोग’(निबंध-संग्रह) शामिल हैं। श्री यादव के व्यक्तित्व-कृतित्व पर भी एक पुस्तक ‘‘बढ़ते चरण शिखर की ओर" (सं0 डाॅ0 दुर्गाचरण मिश्र) प्रकाशित हो चुकी  है। 

देश-विदेश से प्रकाशित तमाम पत्र पत्रिकाओं एवं इंटरनेट पर भी प्रमुखता से प्रकाशित होने वाले श्री कृष्ण कुमार यादव को इससे पूर्व उ.प्र. के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ’’अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी द्वारा ’’साहित्य सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा ”विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान”,  साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा, राजस्थान द्वारा ”हिंदी भाषा भूषण”, परिकल्पना समूह द्वारा ’’दशक के श्रेष्ठ हिन्दी ब्लाॅगर दम्पति’’ सम्मान, विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर, बिहार द्वारा डाॅक्टरेट (विद्यावाचस्पति) की मानद उपाधि, भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा ‘’डाॅ0 अम्बेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान‘‘, वैदिक क्रांति परिषद, देहरादून द्वारा ‘’श्रीमती सरस्वती सिंहजी सम्मान‘’, भारतीय बाल कल्याण संस्थान द्वारा ‘‘प्यारे मोहन स्मृति सम्मान‘‘, ग्वालियर साहित्य एवं कला परिषद द्वारा ”महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला‘ सम्मान”, राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद द्वारा ‘‘भारती रत्न‘‘, अखिल भारतीय साहित्यकार अभिनन्दन समिति मथुरा द्वारा ‘‘महाकवि शेक्सपियर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान‘‘, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा ’’पं0 बाल कृष्ण पाण्डेय पत्रकारिता सम्मान’’, सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु तमाम सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।  

मंगलवार, 24 मई 2016

मध्य प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में दिव्या यादव ने किया टॉप

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा 16 मई, 2016 को घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में गांव के किसान की बेटी दिव्या यादव ने 589 अंक पाकर प्रदेश की मैरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। दिव्या यादव जबलपुर जिले की पाटन तहसील के तान्या कांवेंट स्कूल की छात्रा है। पाटन से पांच किमी दूर थाने गांव के किसान अरुण यादव की बेटी दिव्या ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक, गणित और विज्ञान में 99-99 अंक प्राप्त किए हैं। 
दिव्या यादव ने बताया कि उन्होंने एमपी टॉप रहने का टारगेट बनाकर पढ़ाई की थी। इसके लिए सुबह शाम मेहनत की । वह आगे चलकर कलेक्टर बनना चाहती हैं। दिव्या ने कोई कोचिंग नहीं की बल्कि अपना मुकाम घर में पढ़ाई करके प्राप्त किया है। इसमें उनके स्कूल टीचर और माता-पिता का सहयोग रहता था। दिव्या का कहना है कि सभी छात्र अपना टारगेट तय कर यदि पढ़ाई करें तो निश्चित ही सफलता मिलती है। दिव्या की इस सफलता से उसके माता-पिता और शिक्षक काफी खुश हैं।

Girl student from rural area, Divya Yadav outshined in the state merit list of class X examination, 2016, by securing 589 marks out of 600. Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE), declared the result of High School, 2016, on Monday.

Divya Yadav, student of Tanya Convent Higher Secondary School, Patan, brought laurel to the name of State, district and school by securing first position with 98.16 percent in Madhya Pradesh state merit list in the Class X, Madhya Pradesh Board of Secondary Education, 2016.

On this achievement, Divya Yadav said “This is the biggest moment for me and for my parents and school too. All this possible with the support of my parents and school teachers who were always present for me, always providing their guidance whenever I needed. My father is a farmer and mother is housewife.

I always wanted that my parents should feel proud of me and today, I have fulfilled their dreams. I always gave 6 to 7 hours for the studies, and I had never taken any kind of coaching. My teachers were always there for me, for clearing my doubts. I thank all my teachers and Principal. I have secured 100 marks in Sanskrit, 99 in Mathematics and Science. I want to take Maths Science group and after XII, I want to serve the nation and I will have to work hard for preparation of IAS examination.
Ram Shiv Murti Yadav @ http://yadukul.blogspot.in/
राम शिव मूर्ति यादव @ यदुकुल 

बुधवार, 30 मार्च 2016

'उच्च शिक्षा में तकनीकी शब्दावली का प्रयोग'' संबंधित राष्ट्रीय कार्यशाला का निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन

 भूमण्डलीकरण, उदारीकरण, उन्नत प्रौद्योगिकी एवं सूचना-तकनीक के बढ़ते इस युग में यदि सबसे बड़ी चुनौती भाषा के लिए पैदा हुई है तो इसी चुनौती स्वरूप भाषाओं का विकास भी हुआ है। हिन्दी और अन्य भारतीय भाषायें उच्च शिक्षा का माध्यम न होने के कारण भाषा के स्वाभाविक विकास की प्रक्रिया से लम्बे समय तक दूर रहीं हैं। इसलिए हिन्दी तथा भारतीय भाषाओं को विज्ञान तथा तकनीकी क्षेत्र में विकसित करने के लिए सुनियोजित प्रयास की जरूरत है। उक्त उद्गार चर्चित हिंदी लेखक  एवं राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली एवं हिंदी विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा एम. बी. एम. इंजीनियरिंग कॉलेज के इंटरनेशनल सभागार में 27 मार्च, 2016 को आयोजित ''उच्च शिक्षा में तकनीकी शब्दावली का प्रयोग'' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

अपने सारगर्भित सम्बोधन में निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि  भूमण्डलीकरण के दौर में तकनीकी शब्दावली की अधिकाधिक आवश्यकता है। दुनिया में जापान, फ्रांस जैसे तमाम विकसित देश अपनी भाषा के माध्यम से तकनीक के सिरमौर बने हुए हैं, ऐसे में  अपनी सभ्यता, विरासत और संस्कृति की अच्छी चीजों को सहेजकर ही विज्ञान को उन्नत बनाया जा सकता है और मौलिक चिन्तन व  आविष्कार की स्वतंत्रता के लिए स्वयं की भाषा को ही वरीयता देना होगा। हमारे देश के पास प्राचीन समय से ही अपार सम्पदा के रूप में शब्दावली मौजूद है उसको सुरक्षित और संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विदेशी भाषा का ज्ञान रखना जो लोग शान समझते है उन्हें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए क्योंकि भाषा हमारे मूल्यों, परम्पराओं और संस्कृति का संरक्षण करती है। निज भाषा में इनका संरक्षण संभव है। अपने महान ग्रंथों से मोती चुनकर, दुनिया की तमाम भाषाओँ में लिखे जा रहे शोधकार्यों को अपनी मातृभाषा में अनुवादित कर, विज्ञानं और प्रौद्योगिकी को सहज रूप में अपनी मातृभाषा के माध्यम से लोगों में विस्तारित करके, उच्च शिक्षा में अपनी भाषा में मौलिक शोधों को बढ़ावा देकर और तकनीक को हौव्वा की बजाय दिनचर्या और नवाचार से जोड़कर इसे और भी समृद्ध बनाया जा सकता है। श्री यादव ने कहा कि आम आदमी की भाषा विज्ञान और तकनीक की भाषा से पृथक हो सकती है पर इसका तात्पर्य यह नहीं कि जनसामान्य की भाषा में विज्ञान और तकनीक की बातें नहीं समझाई जा सकतीं। बस जरूरत हमें अपनी सोच और कार्य प्रणाली बदलने की है। 

     कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. सुधि राजीव, अधिष्ठाता कला, शिक्षा एवं समाज विज्ञान संकाय,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय , जोधपुर ने कहा कि हर भाषा अपने व्यक्तित्व का स्वरूप होती है यह वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से पल्लवित और पोषित है। भाषा मनुष्य होने का प्रमाणिक दस्तावेज है जो हमारी और हमारे राष्ट्र की पहचान कराती है। 


       सारस्वत वक्ता के रूप में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली के सहायक निदेशक इंजी. मोहन लाल मीना ने वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की कार्यप्रणाली व उसके उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि  विज्ञान व तकनीकी विषयों में हिन्दी शब्दों का प्रयोग प्रारम्भ में कठिन प्रतीत होते है लेकिन सतत् प्रयोग से इन्हें आसानी से समझा व प्रयोग में लाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विषय के विकास हेतु अनुकूल शब्दावली की आवश्यकता होती है। आयोग के ही जय सिंह रावत ने तकनीकी शब्दावली का प्रयोग के सरलीकरण पर प्रकाश डाला। 

           कार्यक्रम के  प्रारम्भ में कार्यशाला के संयोजक प्रो. श्रवण कुमार मीना ने कार्यशाला की रूपरेखा बताते हुए समस्त अतिथियों का स्वागत किया तथा हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया संचालन डाॅ. कामिनी ओझा ने किया।  इस दौरान विभिन्न प्रांतों से आए हुए वैज्ञानिक, शिक्षक गण, विद्व्त जन एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।  उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न वक्ताओं ने  उच्च शिक्षा में तकनीकी शब्दावली के  प्रयोग पर अपने विचार व्यक्त किये।

           प्रथम तकनीकी सत्र् में सारस्वत वक्ता प्रो. रामलखन मीना, राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर ने हिन्दी की तकनीकी शब्दावली के विविध पक्षों सामान्य, साहित्यिक प्रयोजन व तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डाला। आपने कहा कि वैज्ञानिक शब्दावली का निर्माण होने के बावजूद इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है क्योंकि लोग मानते हैं कि ये आम बोलचाल की भाषा नहीं है। दूसरे वक्ता डाॅ. मोहर सिंह, प्रधान वैज्ञानिक आई.सी.ए.आर. ने अपने व्याख्यान में कहा कि तकनीकी शब्दावली के माध्यम से कृषि नवाचार को किसानों तक पहुंचाना असान बनाना होगा। डाॅ. रामराज ने अपने वक्तव्य में कहा की तकनीकी शब्दावली के माध्यम से किसानों तक अपनी बात को आसानी से पहुंचाया जा सकता है। जिससे वे कृषि उत्पाद को बढ़ा सके। वनस्पति विज्ञान के सेवानिवृत प्रो. नरपत सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा की कृषि विज्ञान में तकनीकी शब्दावली के माध्यम से शब्दों को सुगम बनाया जा रहा है जो वर्तमान संदर्भो में उपयोगी सिद्ध हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. महेन्द्र सिंह ने किया तथा अंत में डाॅ. प्रवीण चंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दूसरे तकनीकी सत्र में अजमेर से पधारे डाॅ. आलोक चतुर्वेदी ने पाॅवर प्रजेंटेशन के माध्यम से विज्ञान विषयों में तकनीकी शब्दावली के सरलीकरण पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। डाॅ. आर. पी. मीना पादप रोग वैज्ञानिक, आनन्द गुजरात ने कृषि विषय में आने वाले शब्दों की कठिनाई को सरलता पूर्वक समझाया और कहा की किसानों के लिए भाषा का सरलीकरण अत्यन्त आवश्यक है। सत्र का संचालन प्रवीण चंद ने किया और डाॅ. कुलदीप मीना ने  धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंगलवार, 29 मार्च 2016

राजनीति में सबसे बड़ा परिवार बना ''मुलायम'' परिवार

उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे शक्तिशाली यादव परिवार का एक और सदस्य अब सक्रिय राजनीति में दस्तक देने को तैयार है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादवको 2017 का यूपीविधानसभा चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। वे लखनऊ कैंट सीट से सपा प्रत्याशी होंगी। इसके चलते राजनीतिक परिवारों से अलग मुलायम का परिवार एक ही पार्टी में है यानि अपर्णा को मिलाकर सभी 16 सदस्य समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं जिसे 77 साल के मुलायम सिंह यादव ने खड़ा कर दिया है। मिलते है मुलायम सिंह की 16 सदस्यों से जो राजनीति में अपना रुतबा जमा रहे है।

मुलायम सिंह यादव
नेताजी के नाम फेमस मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के अगुआ और पार्टी संस्थापक हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया था। अपने राजनीतिक करियर में वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। फिलहाल उनके बेटे अखिलेश यादव यूपी के सीएम हैं और वह केंद्र की राजनीति पर फोकस किए हुए हैं। मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में परिवार के 20 सदस्यों की एंट्री करा दी है, जिसके आधार पर मुलायम परिवार देश का सबसे बड़ा सियासी परिवार बना हुआ है।

शिवपाल सिंह यादव
जीती हुई सीट पर घरवालों को लड़ाने के इस खेल में सबसे पहले शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। हालांकि, सहकारिता आंदोलन के जरिए शिवपाल सिंह यादव ने राजनीति में अपनी पैठ बना ली थी। वे 1988 में पहली बार इटावा के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए। 1996 में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी जसवंतनगर की सीट छोटे भाई शिवपाल के लिए खाली कर दी थी। साथ ही खुद मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद से ही शिवपाल सिंह यादव का जसवंतनगर की विधानसभा सीट पर का कब्जा बरकरार है।

रामगोपाल सिंह यादव
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव मौजूदा समय में भले की राज्यसभा से सांसद हो, लेकिन उन्होंने भी राजनीति में एंट्री इसी जुगाड़ से की थी। मुलायम सिंह ने 2004 में संभल सीट रामगोपाल के लिए छोड़ दी थी और खुद मैनपुरी से सांसद का चुनाव लड़ा था। रामगोपाल ने भी इस सीट से जीत हासिल करके संसद पहुंचे थे।

अखिलेश यादव
सपा मुखिया में अपने भाइयों को राजनीति में एंट्री कर दी थी। अब बारी बेटे अखिलेश यादव की थी। इसके लिए उन्होंने 1999 की लोकसभा चुनाव संभल और कन्नौज दोनों सीटों लड़ा और जीता। इसके बाद सीएम अखिलेश के लिए कन्नौज की सीट खाली कर दी। अखिलेश ने कन्नौज की सीट से चुनाव लड़ा और जीता। इसी के साथ उनकी भी राजनीति में एंट्री हो चुकी थी।

धर्मेंद्र यादव
अखिलेश के बाद यादव परिवार के दूसरी पीढ़ी से सबसे पहले धर्मेंद्र यादव का नंबर लगा। 2004 में सीएम रहते हुए मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ा और जीता। बाद में यह सीट अपने भतीजे धर्मेंद्र यादव के लिए खाली कर दी। 25 साल के भतीजे ने भी अपने चाचा मुलायम को निराश नहीं किया और रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की। उस वक्त उन्होंने 14वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बनने का रिकार्ड बनाया। इसी के साथ धर्मेंद्र का भी राजनीति में कैरियर शुरू हो गया।

डिंपल यादव
पिता द्वारा राजनीति पदार्पण करने के इस नायाब तरीके को बेटे अखिलेश यादव ने भी अाजमाया। 2009 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज और फिरोजाबाद से जीतकर फिरोजाबाद की सीट की अपनी पत्नी डिंपल यादव के लिए छोड़ दी, लेकिन इस बार पासा उलट पड़ गया और डिंपल को कांग्रेस उम्मीदवार राजबब्बर ने हारा दिया।
पहली बार में इस खेल में मात खाने बावजूद अखिलेश का भरोसा इस फार्मूले से नहीं टूटा। 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश ने अपनी कन्नौज लोकसभा सीट एक बार फिर डिंपल के लिए खाली की। इसबार सूबे में सपा की लहर का आलम ये था कि किसी भी पार्टी की डिंपल के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं हुई और वो निर्विरोध जीती।

तेज प्रताप यादव
तेजप्रताप यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते हैं। वे मैनपुरी से सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी पारंपरिक सीट मैनपुरी खाली कर दी थी। इस सीट पर उन्होंने अपने पोते तेज प्रताप यादव को चुनाव लड़ाया। तेजप्रताप ने भी अपने दादा को निराश नहीं किया और बंपर वोटों से चुनाव में जीत हासिल की। साथ ही इस राजनीति में धमाकेदार एंट्री की।

अक्षय यादव
अक्षय यादव मौजूदा समय में फिरोजाबाद से सपा सांसद हैं। अक्षय यादव भी पहली बार चुनाव जीतकर सक्रिया राजनीति में उतरे हैं। यह सीट यादव परिवार की पारंपरिक संसदीय सीट रही है। जब अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद और कन्नौज से चुनाव लड़ा था, उस समय फिरोजाबाद के चुनाव प्रबंधन की कमान अक्षय यादव ने संभाली थी। इसके बाद अखिलेश ने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी और उपचुनाव में पत्नी डिंपल यादव को चुनाव लड़ाया। भाभी डिंपल का चुनाव प्रबंधन भी अक्षय ने संभाला था, लेकिन कांग्रेस नेता राज बब्बर ने डिंपल को हरा दिया था।

प्रेमलता यादव
मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव की पत्नी हैं प्रेमलता यादव। 2005 में वह इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं।

सरला यादव
यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव की पत्नी हैं सरला यादव। 2007 में जिला सहकारी बैंक इटावा की राज्य प्रतिनिधि बनाया गया था।

अरविन्द यादव
2012 में वह छिबरामऊ से विधानसभा चुनाव जीते थे। इससे पहले भी वह इसी सीट से विधायक बने थे।

अक्षय यादव
रामगोपाल यादव का बड़े बेटे हैं अक्षय यादव। फिरोजाबाद से लोकसभा सांसद हैं अक्षय यादव। 


आदित्य यादव
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को जसवंत नगर लोकसभा सीट से एरिया इंचार्ज थे। मौजूदा समय में वह यूपीपीसीएफ के चेयरमैन हैं।

अंशुल यादव
राजपाल और प्रेमलता यादव के बड़े बेटे हैं अंशुल यादव। 2016 में इटावा से निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं अंशुल यादव।

संध्या यादव
सपा सुप्रीमो की भतीजी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के जरिए राजनीतिक एंट्री की है। उन्हें मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया है।