यादव विभूतियों पर डाक-टिकट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यादव विभूतियों पर डाक-टिकट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 अगस्त 2011

मंडल कमीशन के 21 वर्ष...

मंडल कमीशन की रिपोर्ट के लागू होने के आज 21 वर्ष पूरे हो गए. भारतीय राजनीति को नई दिशा देने में मंडल-कमीशन की अहम् भूमिका रही है. इसी के बाद से भारतीय राजनीति और समाज व प्रशासन का चेहरा बदलना शुरू हुआ. आरक्षण के माध्यम से जहाँ पिछड़ों को उनका हक़ मिला, वहीँ भागीदारी भी. सामाजिक न्याय के पैरोकार रूप में बी. पी. मंडल की भूमिका आज भी उतने ही प्रासंगिक है।


स्वतन्त्रता पश्चात यादव कुल के जिन लोगों ने प्रतिष्ठित कार्य किये, उनमें बी0पी0 मंडल का नाम प्रमुख है। बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो गाँव में पैदा हुए बी0पी0 मंडल 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। 1978 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रूप में 31 दिसम्बर 1980 को मंडल कमीशन के अध्यक्ष रूप में इसके प्रस्तावों को राष्ट्र के समक्ष उन्होंने पेश किया। यद्यपि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने में एक दशक का समय लग गया पर इसकी सिफारिशों ने देश के समाजिक व राजनैतिक वातावरण में काफी दूरगामी परिवर्तन किए। कहना गलत न होगा कि मंडल कमीशन ने देश की भावी राजनीति के समीकरणांे की नींव रख दी।


बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि बी0 पी0 मंडल के पिता रास बिहारी मंडल जो कि मुरहो एस्टेट के जमींदार व कांग्रेसी थे, ने ‘‘अखिल भारतीय गोप जाति महासभा’’ की स्थापना की और सर्वप्रथम माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड समिति के सामने 1917 में यादवों को प्रशासनिक सेवा में आरक्षण देने की माँग की। यद्यपि मंडल परिवार रईस किस्म का था और जब बी0पी0 मंडल का प्रवेश दरभंगा महाराज (उस वक्त दरभंगा महाराज देश के सबसे बडे़ जमींदार माने जाते थे) हाई स्कूल में कराया गया तो उनके साथ हाॅस्टल में दो रसोईये व एक खवास (नौकर) को भी भेजा गया। पर इसके बावजूद मंडल परिवार ने सदैव सामाजिक न्याय की पैरोकारी की, जिसके चलते अपने हलवाहे किराय मुसहर को इस परिवार ने पचास के दशक के उत्तरार्द्ध में यादव बहुल मधेपुरा से सांसद बनाकर भेजा। राष्ट्र के प्रति बी0पी0 मंडल के अप्रतिम योगदान पर 1 जून 2001 को उन पर डाक टिकट जारी किया गया।


इतिहास में मील का पत्त्थर माने जाने वाले मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू हुए आज 21 साल पूरे हो गए..पर अभी भी लड़ाई जारी है, अपने हकों की.

शनिवार, 4 दिसंबर 2010

चार यादव विभूतियों पर जारी हुए डाक टिकट

राष्ट्र को अप्रतिम योगदान के मद्देनजर डाक विभाग विभिन्न विभूतियों पर स्मारक डाक टिकट जारी करता है। अब तक चार यादव विभूतियों को यह गौरव प्राप्त हुआ है। इनमें राम सेवक यादव (2 जुलाई 1997), बी0पी0 मण्डल (1 जून, 2001), चै0 ब्रह्म प्रकाश (11 अगस्त, 2001) एवं राव तुलाराम (23 सितम्बर, 2001) शामिल हैं।
जिस प्रथम यदुवंशी के ऊपर सर्वप्रथम डाक टिकट जारी हुआ, वे हैं राम सेवक यादव। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में जन्मे राम सेवक यादव ने छोटी आयु में ही राजनैतिक-सामाजिक मामलों में रूचि लेनी आरम्भ कर दी थी। लगातार दूसरी, तीसरी और चैथी लोकसभा के सदस्य रहे राम सेवक यादव लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे। समाज के पिछड़े वर्ग के उद्धार के लिए प्रतिबद्ध राम सेवक यादव का मानना था कि कोई भी आर्थिक सुधार यथार्थ रूप तभी ले सकता है जब उससे भारत के गाँवों के खेतिहर मजदूरों की जीवन दशा में सुधार परिलक्षित हो। इस समाजवादी राजनेता के अप्रतिम योगदान के मद्देनजर उनके सम्मान में 2 जुलाई 1997 को स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।

वर्ष 2001 में तीन यादव विभूतियों पर डाक टिकट जारी किये गये। इनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मण्डल कमीशन के अध्यक्ष बी0पी0 मण्डल का नाम सर्वप्रमुख है। स्वतन्त्रता पश्चात यादव कुल के जिन लोगों ने प्रतिष्ठित कार्य किये, उनमें बी0पी0 मंडल का नाम प्रमुख है। बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो गाँव में पैदा हुए बी0पी0 मंडल 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। 1978 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रूप में 31 दिसम्बर 1980 को मंडल कमीशन के अध्यक्ष रूप में इसके प्रस्तावों को राष्ट्र के समक्ष उन्होंने पेश किया। यद्यपि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने में एक दशक का समय लग गया पर इसकी सिफारिशों ने देश के समाजिक व राजनैतिक वातावरण में काफी दूरगामी परिवर्तन किए। कहना गलत न होगा कि मंडल कमीशन ने देश की भावी राजनीति के समीकरणांे की नींव रख दी। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि बी0 पी0 मंडल के पिता रास बिहारी मंडल जो कि मुरहो एस्टेट के जमींदार व कांग्रेसी थे, ने ‘‘अखिल भारतीय गोप जाति महासभा’’ की स्थापना की और सर्वप्रथम माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड समिति के सामने 1917 में यादवों को प्रशासनिक सेवा में आरक्षण देने की माँग की। यद्यपि मंडल परिवार रईस किस्म का था और जब बी0पी0 मंडल का प्रवेश दरभंगा महाराज (उस वक्त दरभंगा महाराज देश के सबसे बडे़ जमींदार माने जाते थे) हाई स्कूल में कराया गया तो उनके साथ हाॅस्टल में दो रसोईये व एक खवास (नौकर) को भी भेजा गया। पर इसके बावजूद मंडल परिवार ने सदैव सामाजिक न्याय की पैरोकारी की, जिसके चलते अपने हलवाहे किराय मुसहर को इस परिवार ने पचास के दशक के उत्तरार्द्ध में यादव बहुल मधेपुरा से सांसद बनाकर भेजा। राष्ट्र के प्रति बी0पी0 मंडल के अप्रतिम योगदान पर 1 जून 2001 को उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।एक अन्य प्रमुख यादव विभूति, जिनपर डाक टिकट जारी किया गया, वे हैं दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री- चै0 ब्रह्म प्रकाश। 1952 में मात्र 34 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ चैधरी ब्रह्म प्रकाश 1955 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। बाद में वे संसद हेतु निर्वाचित हुए एवं खाद्य एवं केन्द्रीय खाद्य, कृषि, सिंचाई और सहकारिता मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये। 1977 में उन्होंने पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों व अल्पसंख्यकों का एक राष्ट्रीय संघ बनाया ताकि समाज के इन कमजोर वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया जा सके। राष्ट्र को अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 11 अगस्त 2001 को चैधरी ब्रह्म प्रकाश के सम्मान में स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।

1857 की क्रान्ति में हरियाणा का नेतृत्व करने वाले रेवाड़ी के शासक यदुवंशी राव तुलाराव के नाम से भला कौन वाकिफ नहीं होगा। 1857 की क्रान्ति के दौरान राव तुलाराम ने कालपी में नाना साहब, तात्या टोपे और रानी लक्ष्मीबाई के साथ मंत्रणा की और फैसला हुआ कि अंग्रेजों को पराजित करने के लिए विदेशों से भी मदद ली जाये। एतदर्थ सबकी राय हुई कि राव तुलाराम विदेशी सहायता प्रबंध करने ईरान जायंे। राव साहब अपने मित्रों के साथ अहमदाबाद होते हुए बम्बई चले गये। वहां से वे लोग छिपकर ईरान पहुंचे। वहां के शाह ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। वहां राव तुलाराम ने रूस के राजदूत से बातचीत की । वे काबुल के शाह से मिलना चाहते थे। एतदर्थ वे ईरान से काबुल गये जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। काबुल के अमीर ने उन्हें सम्मान सहित वहां रखा। लेकिन रूस के साथ सम्पर्क कर विदेशी सहायता का प्रबंध किया जाता तब तक सूचना मिली कि अंग्रेजांे ने उस विद्रोह को बुरी तरह से कुचल दिया है और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को पकड़-पकड़कर फांसी दी जा रही है। अब राव तुलाराम का स्वास्थ्य भी इस लम्बी भागदौड के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था। वे अपने प्रयास में सफल होकर कोई दूसरी तैयारी करते तब तक उनका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो गया था। वे काबुल में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ कर कुछ दूसरा उपाय करने की सोचने लगे। उस समय तुरंत भारत लौटना उचित भी नहीं था। उनका काबुल में रहने का प्रबंध वहां के अमीर ने कर तो दिया पर उनका स्वास्थ्य नहीं संभला और दिन पर दिन गिरता ही गया। अंततः 2 सितम्बर 1863 को उस अप्रतिम वीर का देहंात काबुल में ही हो गया। वीर-शिरोमणि यदुवंशी राव तुलाराम के काबुल में देहान्त के बाद वहीं उनकी समाधि बनी जिस पर आज भी काबुल जाने वाले भारतीय यात्री बडी श्रद्वा से सिर झुकाते हैं और उनके प्रति आदर व्यक्त करते हैं। राव तुलाराम की वीरता एवं अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 23 सितम्बर, 2001 को उनके सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।

सोमवार, 23 नवंबर 2009

समाजवादी चिंतक राम सेवक यादव की पुण्य तिथि पर नमन !!

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में जन्मे राम सेवक यादव ने छोटी आयु में ही राजनैतिक-सामाजिक मामलों में रूचि लेनी आरम्भ कर दी थी। लगातार दूसरी, तीसरी और चौथी लोकसभा के सदस्य रहे राम सेवक यादव लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे। समाज के पिछड़े वर्ग के उद्धार के लिए प्रतिबद्ध राम सेवक यादव का मानना था कि कोई भी आर्थिक सुधार यथार्थ रूप तभी ले सकता है जब उससे भारत के गाँवों के खेतिहर मजदूरों की जीवन दशा में सुधार परिलक्षित हो। इस समाजवादी राजनेता के अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 2 जुलाई 1997 को उन पर डाक टिकट जारी किया गया। जन नायक समाजवादी चिंतक स्वर्गीय राम सेवक यादव को यह गौरव प्राप्त है कि वे प्रथम यादव विभूति थे, जिन पर डाक टिकट जारी किया गया।

स्वर्गीय राम सेवक यादव की पुण्य तिथि पर २२ नवम्बर को उनकी जन्म-कर्म स्थली बाराबंकी में श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। चेतना स्थल पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये विधायक अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि स्वर्गीय रामसेवक यादव आज हम लोगो के लिये प्रेरणादायी है। उनके विचारों और रास्तों पर चलने की आज सख्त आवश्यकता है। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार यादव, स्वर्गीय राम सेवक यादव के पुत्र अमिताभ सिंह यादव, पुत्र वधु ऊषा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

-:जीवन वृत्तः-
जन्म - २ जुलाई १९२६
देहावसान - २२ नवम्बर १९७४
जन्म-स्थल- ग्राम- ताला रुकुनुद्‌दीनपुर, पत्रालय- थलवारा, तहसील हैदरगढ, जनपद, बराबंकी (उ०प्र०)
पिता- राम गुलाम यादव
माता- ननका देवी यादव
शिक्षा- हाई स्कूल- १९४५, राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी इण्टरमीडिएट- १९४७, कान्य कुब्ज कालेज, लखनऊ स्नातक- १९४९, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ विधिस्नातक- १९५१, लखनऊ विश्वविद्यालय
व्यवसाय - १९५२ ई० से १९५६ तक वकालत

-:राजनैतिक-वृत्त :-
१९४६-१९५१ - काग्रेस से सम्बद्ध
१९४६-१९५१ - जनपदीय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के प्रभारी
१९५२-१९५६ - प्रदेशीय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के संयुक्त सचिव
१९५२-१९५६ - प्रदेशीय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के संयुक्त सचिव
१९५७-१९६२ - लोकसभा सद्स्य (बाराबंकी)
१९६२-१९६७ - लोकसभा सद्स्य (दूसरी बार)
१९६७-१९७१ - लोकसभा सद्स्य (तीसरी बार)
- अखिल भारतीय संयुक्त सोद्गालिस्ट पार्टी के महासचिव
१९७४ - उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्य (रुदौली)
- उपनेता विपक्ष एवं अध्यक्ष लोक लेखा समिति

-: सामाजिक अवदान :-
१. सामाजिक बुराईयों के प्रति सतत संघर्ष
२. समाज के असहाय व दुर्बल वर्ग के विशेष हित साधक उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील
३. समाजवादी समतामूलक समाज रचना के लिए आजीवन समर्पण

जन नायक समाजवादी चिंतक स्वर्गीय राम सेवक यादव जी की पुण्यतिथि पर पुनीत स्मरण !!

बुधवार, 19 अगस्त 2009

प्रथम यदुवंशी पर डाक टिकट : राम सेवक यादव

प्रथम यदुवंशी जिनके ऊपर डाक टिकट जारी हुआ, वे हैं राम सेवक यादव। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में जन्मे राम सेवक यादव ने छोटी आयु में ही राजनैतिक-सामाजिक मामलों में रूचि लेनी आरम्भ कर दी थी। लगातार दूसरी, तीसरी और चौथी लोकसभा के सदस्य रहे राम सेवक यादव लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे। समाज के पिछड़े वर्ग के उद्धार के लिए प्रतिबद्ध राम सेवक यादव का मानना था कि कोई भी आर्थिक सुधार यथार्थ रूप तभी ले सकता है जब उससे भारत के गाँवों के खेतिहर मजदूरों की जीवन दशा में सुधार परिलक्षित हो। इस समाजवादी राजनेता के अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 2 जुलाई 1997 को उन पर डाक टिकट जारी किया गया। राम सेवक यादव को यह गौरव प्राप्त है कि वे प्रथम यादव विभूति थे, जिन पर डाक टिकट जारी किया गया। अन्य लोगों में बी0पी0 मण्डल (1 जून, 2001), चौधरी ब्रह्म प्रकाश (11 अगस्त, 2001) एवं राव तुलाराम (23 सितम्बर, 2001) शामिल हैं।

प्रथम यदुवंशी मुख्यमंत्री :चौधरी ब्रह्म प्रकाश

भारत में यादवों का राजनीति में पदार्पण आजादी के बाद ही आरम्भ हो चुका था, जब शेर-ए-दिल्ली एवं मुगले-आजम के रूप में मशहूर चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे।1952 में मात्र 34 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री पद पर पदस्थ चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1955 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। बाद में वे संसद हेतु निर्वाचित हुए एवं खाद्य एवं केन्द्रीय खाद्य, कृषि, सिंचाई और सहकारिता मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये। 1977 में उन्होंने पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों व अल्पसंख्यकों का एक राष्ट्रीय संघ बनाया ताकि समाज के इन कमजोर वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया जा सके। राष्ट्र को अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 11 अगस्त 2001 को चौधरी ब्रह्म प्रकाश के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया गया।

सोमवार, 17 अगस्त 2009

सामाजिक न्याय के पैरोकार: बी. पी. मंडल

स्वतन्त्रता पश्चात यादव कुल के जिन लोगों ने प्रतिष्ठित कार्य किये, उनमें बी0पी0 मंडल का नाम प्रमुख है। बिहार के मधेपुरा जिले के मुरहो गाँव में पैदा हुए बी0पी0 मंडल 1968 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। 1978 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रूप में 31 दिसम्बर 1980 को मंडल कमीशन के अध्यक्ष रूप में इसके प्रस्तावों को राष्ट्र के समक्ष उन्होंने पेश किया। यद्यपि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने में एक दशक का समय लग गया पर इसकी सिफारिशों ने देश के समाजिक व राजनैतिक वातावरण में काफी दूरगामी परिवर्तन किए। कहना गलत न होगा कि मंडल कमीशन ने देश की भावी राजनीति के समीकरणांे की नींव रख दी। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि बी0 पी0 मंडल के पिता रास बिहारी मंडल जो कि मुरहो एस्टेट के जमींदार व कांग्रेसी थे, ने ‘‘अखिल भारतीय गोप जाति महासभा’’ की स्थापना की और सर्वप्रथम माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड समिति के सामने 1917 में यादवों को प्रशासनिक सेवा में आरक्षण देने की माँग की। यद्यपि मंडल परिवार रईस किस्म का था और जब बी0पी0 मंडल का प्रवेश दरभंगा महाराज (उस वक्त दरभंगा महाराज देश के सबसे बडे़ जमींदार माने जाते थे) हाई स्कूल में कराया गया तो उनके साथ हाॅस्टल में दो रसोईये व एक खवास (नौकर) को भी भेजा गया। पर इसके बावजूद मंडल परिवार ने सदैव सामाजिक न्याय की पैरोकारी की, जिसके चलते अपने हलवाहे किराय मुसहर को इस परिवार ने पचास के दशक के उत्तरार्द्ध में यादव बहुल मधेपुरा से सांसद बनाकर भेजा। राष्ट्र के प्रति बी0पी0 मंडल के अप्रतिम योगदान पर 1 जून 2001 को उन पर डाक टिकट जारी किया गया।

शुक्रवार, 22 मई 2009

1857 की क्रान्ति के यदुवंशी नायक : राव तुलाराम

1857 की क्रान्ति भारतीय इतिहास ही नहीं वरन् जनमानस के संदर्भ में भी एक मील का पत्थर मानी जाती है। पराधीन भारत से लेकर स्वाधीन भारत के बीच 1857 वह महत्वपूर्ण रेखा है, जिसके दोनों ओर सौ-सौ वर्ष के घटनाक्रमों की लम्बी श्रृंखला जुड़ी हुई हैं, जो 1857 की प्रथम स्वाधीनता क्रान्ति को ठीक 90साल बाद 1947 के शिखर तक ले जाने वाली कड़ियाँ बनीं। इस क्रान्ति का देश के विभिन्न हिस्सों में भिन्न-भिन्न लोगों ने नेतृत्व किया। नेतृत्व कर्ताओं ने हर जाति-धर्म के लोग शामिल थे। इनमें से एक थे रेवाड़ी के शासक- राव तुलाराम, जिन्होंने इस क्रान्ति का हरियाणा में नेतृत्व किया। यदुवंशी राव तुलाराम की वीरता के किस्से आज भी मशहूर हैं। हरियाणा प्रान्त स्थित रेवाड़ी एक प्रसिद्व ऐतिहासक नगर रहा है। महाभारत काल में भी यह नगर अवस्थित था। भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम जी की पत्नी रेवती के पिता राजा रेवत ने अपनी पुत्री रेवती को दहेज में वह स्थान दिया था। उसी स्थान पर बलरामजी ने एक नगर बसाया जिसका नाम रखा गया रेवत वाड़ी। वही रेवत वाड़ी कालान्तर में अपभ्रंश होकर रेवाड़ी कहलाया।

राजा राव तुलाराम के एक दूर के भाई राव कृष्ण गोपाल अंग्रेजों की सेवा में थे और 1857 में वे मेरठ में एक पुलिस अफसर थे। मेरठ में जब अंग्रजी फौज में अंग्रेज शासकांे के प्रति विद्रोह की आग सुलगने लगी तो सैनिकों ने वहां के अन्य सरकारी अफसरों को भी विश्वास में लेने की कोशिश की। उन अफसरों ने उन्हें सहानुभूति ही नहीं दी बल्कि हर तरह की सहायता का भी आश्वासन दिया। किसी तरह यह बात अंग्रेज अफसरों को मालूम हो गई उन्होंने शक के आधार पर उन लोगो में से अधिकांश को कैद कर लिया और जेल में बंद कर दिया। जब यह तथ्य राव कृष्ण गोपाल को मालूम हुआ तो उन्होने अंगे्रजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया। उनके नेतृत्व में सेना व अन्य गैर सैनिक अफसरों एवं विद्रोहियों ने क्रांति का बिगुल फूंक दिया। मेरठ की जेल पर आक्रमण कर उन लोगों ने बंद क्रांतिकारियों को मुक्त कर दिया। क्रांतिकारियों की यह टुकडी दिल्ली पहंुची, जहां दिल्ली के बादशाह बहादुर शाह जफर से सम्पर्क किया। उनका आशीर्वाद और सहायता का आश्वासन पाकर वह टुकड़ी रेवाड़ी की ओर बढी। तवाडू के पास अग्रेजो की एक सैनिक टुकड़ी से उनका युद्व हुआ जिसमें राव तुलाराम भी उन लोगों से मिल गये। अंग्रेजी सेना हार कर भाग गई। राव तुलाराम को समय मिल गया और उन्हांेने अपनी सेना को फिर से संगठित कर अग्रंेजांे के खिलाफ युद्व की घोषणा कर दी।

राव तुलाराम की सेना अंग्रेजों से युद्व के लिए तैयार थी। अंग्रेजी सेना भी दिल्ली की ओर से बढ़ी आ रही थी। नारनौल के पास नसीबपुर के मैदान में दोनांे संेंनाओं का आमना-सामना हो गया। युद्व शुरू हुआ और रेवाड़ी की आम जनता ने राव तुलाराम की सेना की हर तरह से मदद की। उनकी सेना में अहीर,जाट,गूजर,राजपूत आदि सभी थे। यह युद्व एक सप्ताह तक चलता रहा। उधर अंग्रेजो को राव तुलाराम के विद्रोही हो जाने की खबर मिल चुकी थी। वे लोग एक बडी सेना का संगठन करने में लग गये। जनरल कार्टलैंड के सेनापतित्व में अंग्रेजो़ं की सेना ने पीछे से ही राव तुलाराम की सेना पर वार किया। अंग्रेजों की सेना में पटियाला, नाभा जिंद, अलवर आदि जगहों के सैनिक भी थे। दोनों सेनाओं के बीच में पडकर राव तुलाराम की सेना को काफी हानि उठानी पडी। अंग्रेजों की इस विशाल सेना के साथ राव तुलाराम की सेना बहादुरी से लडी, लेकिन अंततः जीत अंग्रेजों की ही हुई।

राव तुलाराम नसीवपुर के युद्व में पराजित जरूर हुए पर उनकी हिम्मत ने हार नहीं मानी। वे वहीं से राजस्थान की ओर निकल गये और बीकानेर, जोधपुर और कोटा, बूंदी होते हुए अपने कुछ विश्वस्त साथियों के साथ कालपी पहंुचे। कालपी में नाना साहब, तात्या टोपे और रानी लक्ष्मीबाई पहले ही से आ गये थे। उन लोगों ने राव साहब का स्वागत किया। वहीं मंत्रणा हुई कि अंग्रेजों को पराजित करने के लिए विदेशों से भी मदद ली जाये। एतदर्थ सबकी राय हुई कि राव तुलाराम विदेशी सहायता प्रबंध करने ईरान जायंे। राव साहब अपने मित्रों नजात अली, रामसुख, तारा सिंह और हर सहाय के साथ अहमदाबाद होते हुए बम्बई चले गये। वहां से वे लोग छिपकर ईरान पहुंचे। वहां के शाह ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। वहां राव तुलाराम ने रूस के राजदूत से बातचीत की । वे काबुल के शाह से मिलना चाहते थे। एतदर्थ वे ईरान से काबुल गये जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। काबुल के अमीर ने उन्हें सम्मान सहित वहां रखा।लेकिन रूस के साथ सम्पर्क कर विदेशी सहायता का प्रबंध किया जाता तब तक सूचना मिली कि अंग्रेजांे ने उस विद्रोह को बुरी तरह से कुचल दिया है और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को पकड़-पकड़कर फांसी दी जा रही है।
अब राव तुलाराम का स्वास्थ्य भी इस लम्बी भागदौड के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था। वे अपने प्रयास में सफल होकर कोई दूसरी तैयारी करते तब तक उनका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो गया था। वे काबुल में रहकर ही स्वास्थ्य लाभ कर कुछ दूसरा उपाय करने की सोचने लगे। उस समय तुरंत भारत लौटना उचित भी नहीं था। उनका काबुल में रहने का प्रबंध वहां के अमीर ने कर तो दिया पर उनका स्वास्थ्य नहीं संभला और दिन पर दिन गिरता ही गया। अंततः 2 सितम्बर 1863 को उस अप्रतिम वीर का देहंात काबुल में ही हो गया। वीर-शिरोमणि यदुवंशी राव तुलाराम के काबुल में देहान्त के बाद वहीं उनकी समाधि बनी जिस पर आज भी काबुल जाने वाले भारतीय यात्री बडी श्रद्वा से सिर झुकाते हैं और उनके प्रति आदर व्यक्त करते हैं। राव तुलाराम पर डाक विभाग द्वारा 23 सितम्बर, 2001को डाक-टिकट जारी किया गया.