सखाराम सिंह यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सखाराम सिंह यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 अक्टूबर 2014

‘आत्मदीपो भव’ बन आगे बढ़ती रहीं कविता

जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं। यह बात सच लागू होती है कविता यादव पर।  बारहवीं पास करने के बाद ही इलाहाबाद शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार में शादी हो गई। तकरीबन सात बरस का खुशहाल पारिवारिक जीवन बीता लेकिन एक दिन अचानक पति विजय सिंह यादव को ‘साइलेंस हार्ट हटैक’ हुआ और कविता अकेली हो गई। यह हादसा उसकी कल्पना से परे था लेकिन उसने बड़ी मुश्किल से खुद और पति की ओर से छोड़े गए गैस एंजेसी के कारोबार को संभाला। छह बरस के मितुल और ढाई बरस के तेजस की देखभाल भी बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन ससुर रिटायर्ड जस्टिस सखाराम सिंह यादव सहित पूरे परिवार ने भरपूर सहयोग दिया।

शुरुआत में तो कविता कभी कभार ही किसी जरूरी काम से एजेंसी पर जाती थीं लेकिन उन्हें अपने पर पूरा भरोसा था सो साल भर छह बरस के मितुल को पढ़ने के लिए देहरादून भेजने के बाद उन्होंने पूरी तरह काम संभाल लिया। डिलेवरी मैन और उपभोक्ताओं से लेकर इंडियन ऑयल के अधिकारियों तक से आए दिन जूझना उनकी दिनचर्या बन गई। धैर्य से लोगों की शिकायतें दूर करने सहित काम को बेहतर बनाने का क्रम जारी रहा।

एक बार एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामूली सी बात पर तीन वर्ष के लिए उनकी एजेंसी के लिए गैस के नए कनेक्शन पर रोक लगा दी। कागजी औपचारिकताओं के बाद भी आदेश बहाल नहीं हुआ तो कविता ने दफ्तर पहुंचकर सबके सामने कारण पूछा, तब जाकर मामला सुलझा। कई बार शिकायतें दूर करने के लिए वह उपभोक्ताओं के घर तक भी गईं। शुरुआत में संकोची कविता दफ्तर की मीटिंग में पीछे बैठतीं लेकिन बेहतर काम से उन्होंने अगली पंक्ति में जगह बना ली।

‘आत्मदीपो भव’ यानी खुद अपना प्रकाश बनती कविता आगे बढ़ते हुए दूसरों की मुश्किलों में भी खड़ी रहीं। बिना जान पहचान किसी मरीज की जिंदगी बचाने के लिए खून देने से लेकर किसी जरूरतमंद की बेटी की शादी सहित अनाथालय, विकलांग केंद्र के किसी बच्चे को हर तरह से मदद जैसे कामों में वह हमेशा आगे रहीं। कुल मिलाकर अपने आंगन की लक्ष्मी बनने सहित कविता, कई परिवारों के लिए भी किसी ‘लक्ष्मी’ से कम नहीं।

शनिवार, 8 फ़रवरी 2014

पूर्व न्यायमूर्ति सखाराम सिंह यादव भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज सखाराम यादव के भाजपा में शामिल होने के साथ ही कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। चर्चा है कि श्री यादव भदोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। साफ-सुथरी छवि के सखाराम यादव का जन्म 25 जुलाई 1940 को हंडिया के जगदीशपुर गांव में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई गांव से करने के बाद सीएवी इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई की।

उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एलएलबी किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता रूप नाथ सिंह यादव के जूनियर के रूप में हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। 24 जनवरी 1991 को हाईकोर्ट के जज बने और जुलाई 2002 में रिटायर हुए। हाईकोर्ट के जज रहते हुए श्री यादव ने समाज के कमजोर वर्ग के विकास से जुड़े मुद्दों पर अहम फैसले दिए। हाईकोर्ट से रिटायर होने के बाद वे सेंट्रल एड़ािनिस्टट्रवि ट्रबि्यूनल (कैट) इलाहाबाद और बंगलुरु में भी काम किया।

2006 में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पिता रूपनाथ सिंह यादव हंडिया से दो बार विधायक रहे और 1977 में जनता दल के टिकट पर प्रतापगढ़ से लोकसभा के लिए चुने गए। रूप नाथ सिंह यादव ने 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। सखाराम के बेटे अजय सिंह यादव हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।