विदेशों में यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विदेशों में यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 28 जुलाई 2010

जर्मनी में हिंदी सेवा के वरिष्ठ उद्घोषक और पत्रकार राम यादव

(प्रत्येक व्यक्ति नौकरी से एक न एक दिन रिटायर होता है. बस रह जाती हैं यादें और आपके किये गए अच्छे कार्य. जर्मनी में डॉयचे वेले से दशकों से जुड़े हिंदी सेवा के वरिष्ठ उद्घोषक और पत्रकार राम यादव के रिटायरमेंट पर श्रोताओं ने अपनी राय भेजी तो उसे DW-WORLD-DE ने गौरवान्वित करते हुए अपनी वेबसाईट पर प्रस्तुत किया. इसे यदुकुल पर साभार प्रकाशित किया जा रहा है, ताकि आप भी इस विलक्षण व्यक्तित्व से परिचित हो सकें )

.............................................................................................................................................................
राम यादवजी की सेवानिवृत्ति की जानकारी मिली. काफी दुःख हुआ. इतना लम्बा साथ इतनी आसानी से टूट जायेगा सोचा भी नहीं जा सकता है पर प्रकृति को यही मंजूर है तो क्या किया जाये. डॉयचे वेले परिवार तथा हम श्रोताओं को उनकी कमी बहुत खलेगी. उनकी मधुर चिरपरिचित आवाज अब सुनने को जो नहीं मिलेगी. ईश्वर से कामना है कि राम यादवजी जहां कहीं भी रहे पु्र्ण रूप स्वस्थ रहे. आपका बहुत बहुत धन्यवाद हम श्रोताओं को इतने बरसों तक मनोरंजन करने के लिए.
अतुलकुमार, राजबाग रेडियो लिस्नर्स क्लब, सीतामढ़ी, बिहार

डी.डब्ल्यू की वेबसाइट पर हिंदी सेवा के वरिष्ठ उद्घोषक और पत्रकार श्री राम यादवजी की सेवानिवृति होने पर उनके साथ लिया गया इंटरव्यू पढ़ कर दुःख हुआ. आज के बाद यादवजी की आवाज़ सुनने को नहीं मिलेगी, ख़ासकर खोज कार्यक्रम सूना सूना लगेगा, जो हमारे लिए काफी कष्टदायक होगा. वास्तव में राम यादवजी डॉयचे वेले के पर्यायवाची बन चुके थे. बहरहाल यादवजी जहां भी रहे, खुश रहें, सफलता उनके कदम चूमे. मैं और मेरे क्लब के सभी सदस्य उनके खुशहाल जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. उनके द्वारा लिखित और प्रेषित किताब हमारे क्लब के लिए अमूल्य धरोहर है, धन्यवाद.
चुन्नीलाल कैवर्त, ग्रीन पीस डीएक्स क्लब, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

नमस्कार, मैं राम यादव, डॉयचेवेले के हिंदी कार्यक्रम में आपका स्वागत है....... ये शब्द सुनते ही मन आनंदित हो उठता था. मुझे याद है, जब मै कक्षा 7 का छात्र था, तब पहली बार मैंने डॉयचे वेले का स्वाद चखा और उस समय राम यादवजी ही प्रोग्राम दे रहे थे. मैं लगातार डॉयचे वेले सुनता रहा, राम यादव जी के लिए दिल में सम्मान बढता ही गया और अब दुःख महसूस कर रहा हूं कि यादवजी की आवाज ले लिए सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि जिसने भी उन्हें सुना सब को तकलीफ तो जरुर होगी. यादवजी अगर आप कभी भारत आये तो अपने इस मामूली से श्रोता को दर्शन जरुर दीजियेगा, ऐसी आशा और उम्मीद के साथ मैं अशोक कुमार साहू डॉयचे वेले परिवार को सच्चे मन से धन्यवाद देता हूं.
अशोक कुमार साहू, इमेल से

डीडब्ल्यू की साईट पर राम यादवजी से मुलाकात पढ़ने को मिली. उनके व्यक्तिगत अनुभव और विचार काफी प्रभावशाली लगे. डीडब्ल्यू का हर एक श्रोता राम यादवजी को हमेशा याद रखेगा. भविष्य में वे भारत या जर्मनी में ही रहेंगे इस बारे में हम जानना चाहेंगे. रिटायरमेंट के बाद के उनके जीवन प्रवास के लिए हमारी हार्दिक शुभकामनायें.
संदीप, सविता, आरती और आदर्श जवाले, मार्कोनी डी एक्स क्लब, परली वैजनाथ, महाराष्ट्र

नमस्ते डॉयचे वेले हिंदी, आज के इंटरनेट संस्करण में राम यादव जी की सेवानिवृति के बारे में पढ़ा. राम यादव एक लम्बे कार्यकाल के बाद अवकाश पा रहे हैं. आज की पत्रकारिता पर उनके विचार जाने सचमुच यह एक कड़वी सच्चाई है कि आज का पत्रकार सेवाभावी नहीं है. समाज-सुधार के अपने लक्ष्य से वह कोसों दूर है. यादवजी आपने अपने अनुभवों को हमारे साथ बांटा आपका दिल से धन्यवाद. हम आपके सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.
माधव शर्मा नागौर, राजस्थान

पत्रकार जगत की एक बड़ी हस्ती, निष्ठावान पत्रकार, डॉयचे वेले हिंदी अनुष्ठान का पर्याय बन गए. श्री राम यादव का रिटायरमेंट बहुत खलेगा. उन्होंने जिन विषयों पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये उन्हें जीवंत बना दिया और श्रोता उनकी बात बहुत गौर से सुनते थे. हिन्दुस्तानी पत्रकार जगत पर उनकी खेदपूर्ण टिप्पणी दिल को छू गई. उन्होंने एक अत्यंत कटु सत्य को बिना हिचक प्रस्तुत किया यह उनकी ईमानदारी का परिचायक है. भविष्य में उनके सुखद् जीवन की मैं ह्रदय से कामना करता हूं.
प्रमोद महेश्वरी , फतेहपुर -शेखावाटी

यादव जी नमस्कार, सबसे पहले मैं आपका धन्यवाद करता हूं. जैसे ही मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं मुझे वर्ष 2004 मन में आ रहा है . यह 5 साल से भी ज्यादा का समय कब और कैसे गुज़र गया पता ही नहीं चला. शायद डॉयचे वेले को दूसरा राम यादव ना मिले, लेकिन हमारे साथ तो आप हैं ही. आने वाले जीवन के लिए आपको हमारी शुभकामनायें
नोरिस प्रीतम, नई दिल्ली

आज नेट पर राम यादव जी डॉयचे वेले से रिटायर हुए ये पढ़कर मैं अतीत में खो गया. चेहरे से कभी नहीं लगता था कि यह व्यक्ति की उम्र इतनी बड़ी (60) है. 40 साल रेडियो से और 30 साल डॉयचे वेले से जुड़े हुए उनकी कई यादें दिल में संजोये हुए हूं. आर.बी.आई. के जमाने से राम यादव जी की आवाज़ एक अलग ही अंदाज़ का परिचय देती थी. डाक्टर गोएबल ग्रोस के साथ और जर्मनी के एकीकरण के दिनों में उनकी आवाज का जादू अभी भी कानों में गूंज रहा है. सच श्री राम यादवजी की कमी हम सब को खलेगी. हम उनको कभी भी नहीं भूल पायेंगे.उनके अच्छे स्वास्थ्य और प्रगति की कामनाएं करते हैं.
नानाजी जानजानी , भुज, गुजरात

आपकी बारी आपकी बात के अंतर्गत राम यादव जी के बारे में यह जान कर मन बोझिल हो गया कि राम यादव जी डॉयचे वेले से सेवानिवृत हो गए हैं. राम यादवजी से बातचीत काफी अच्छी लगी. फिर भी मेरे मन में एक सवाल बार बार आ रहा है कि - "क्या यादवजी से डी डब्ल्यू के श्रोता फिर कभी मिलेंगे या नहीं? " इसके बारे में यादवजी ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा. हालांकि मैंने डी डब्ल्यू की साईट पर आपकी यादवजी से पूरी बातचीत पढ़ी भी और आज मैं उनकी अधूरी बातचीत भी मिस नहीं करूंगा.
मनोज कुमार आजाद, रेनबो इंटरनेट क्लब, भागलपुर, बिहार

राम यादवजी से भेंट यादगार रही. मुझे डॉयचे वेले सुनते लगभग 25 साल हो गए है. राम यादवजी की आवाज़ का शुरू से दीवाना रहा हूं. उनकी वाक्यशैली सदा याद रहेगी. राम यादवजी सेवानिवृत हो रहे है जान कर दिल को मायूसी हुई. अब हमें उनकी मधुर आवाज़ में कार्यक्रम सुनने को नहीं मिलेंगे. यह हमारे लिए दुःख का विषय है. उनकी आवाज़ में वह जादू है जो हमें कार्यक्रम सुनने को प्रेरित करता है. वे निश्चय ही एक मंझे हुए लेखक है. यह उनके द्वारा होम्योपैथी पर रची गई पुस्तक से साबित होता है. उनके आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. डॉयचे वेले श्रोता परिवार को सदा उनकी कमी खलेगी.
उमेश कुमार शर्मा, स्टार लिस्नर्स क्लब, नारनौल, हरियाणा

रिपोर्टः विनोद चढ्डा / संपादनः आभा मोंढे

शनिवार, 22 अगस्त 2009

विदेशी राजनीति में भी छाये यदुवंशी

भारत वर्ष में यादवों के राजनैतिक उत्कर्ष के तमाम उदाहरण मिलते हैं, पर अब विदेशों में भी तमाम उदाहरण मिलने लगे हैं। नेपाल की जनता ने अपने 240 वर्ष पुराने राजतंत्र को उखाड़कर लोकतांत्रिक पद्धति अपनाई और डा0 रामबरन यादव को अपना पहला राष्ट्रपति चुना. डा0 रामबरन यादव ने 1981 में मेडिकल कालेज कलकत्ता से एम0बी0बी0एस0 की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद 1985 में एम0डी0 (फिजीशियन) की डिग्री चंडीगढ़ से प्राप्त की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लगभग आठ साल तक चण्डीगढ़ में रहकर ही अपनी मैडिकल प्रैक्टिस की। यह भारत और विशेषकर यहां के यादवों के लिए गौरव का विषय है। इससे पूर्व विदेशों में त्रिनिडाड व टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री श्री वासुदेव पांडे (उनके पूर्वज पानी पिलाते थे, अतः पानी पांडे कहलाने से पांडे सरनेम आया) और मारीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को भी यादव मूल का माना जाता है। नेपाल के उपप्रधानमंत्री रहे उपेन्द्र यादव और वहाँ संसद की डिप्टी स्पीकर चन्द्र लेखा यादव भी यादवों की ही वंशज हैं।

सोमवार, 24 नवंबर 2008

नेपाल में यदुवंशी उपप्रधानमंत्री : उपेन्द्र यादव

नेपाल के राष्ट्रवादी नेता उपेन्द्र यादव गणतांत्रिक नेपाल की प्रखण्ड सरकार में उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं। उपेन्द्र यादव नेपाल की चौथी सबसे बड़ी पार्टी मधेशी जनाधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनकी पार्टी के चार सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैै। नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति पं0 परमानंद झा भी इनकी पार्टी से हैं तथा श्री यादव के ‘पुण्य प्रताप से ही इस पद को सुशोभित कर रहे हैं। नेपाल में यदुवंशी राष्ट्रपति डाॅ0 रामबरन यादव के बाद यदुवंशी उपप्रधानमंत्री गौरव का विषय है।

नेपाल में यदुवंशी राष्ट्रपति: डाॅ0 रामबरन यादव

भारत वर्ष में यादवों के राजनैतिक उत्कर्ष के तमाम उदाहरण मिलते हैं, पर अब विदेशों में भी तमाम उदाहरण मिलने लगे हैं। नेपाल की जनता ने अपने 240 वर्ष पुराने राजतंत्र को उखाड़कर लोकतांत्रिक पद्धति अपनाई है और डाॅ0 रामबरन यादव को अपना पहला राष्ट्रपति चुना है। यह भारत और विशेषकर यहांँ के यादवों के लिए गौरव का विषय है। इससे पूर्व विदेशों में त्रिनिडाड व टुबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री श्री वासुदेव पांडे (उनके पूर्वज पानी पिलाते थे, अतः पानी पांडे कहलाने से पांडे सरनेम आया) और मारीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को भी यादव मूल का माना जाता है।

भारत में यादवों का राजनीति में पदार्पण आजादी के बाद ही आरम्भ हो चुका था, जब शेर-ए-दिल्ली एवं मुगले-आजम के रूप में मशहूर चै0 ब्रह्माप्रकाश दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। तब से अब तक भारत के विभिन्न राज्यों में नौ यादव मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुके हैं। इनमें चै0 ब्रह्माप्रकाश, बी0पी0 मंडल, दारोगा प्रसाद राय, राव वीरेन्द्र सिंह, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, रामनरेश यादव, बाबू लाल गौर (यादव) और श्रीमती राबड़ी देवी शामिल हैं। सुभाष यादव म0प्र0 के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

डाॅ0 रामबरन यादव का जन्म 4 फरवरी 1948 को भारत की सीमा से सटे नेपाल के धनुषा जिले के ग्राम सफाली, जनकपुर धाम में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था। पिता घनश्याम यादव और माता श्रीमती रामरती की चैथी संतान डाॅ0 रामबरन यादव अब स्वयं दो बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उनकी धर्मपत्नी का देहान्त हो चुका है। डाॅ0 रामबरन यादव और उनके परिवार के लोग मधेशी (भारत के साथ लगा तराई का क्षेत्र) के निवासी होने के कारण भारत के साथ अपने भविष्य और विकास के लिए घनिष्ठता और लगाव रखते हैं तथा अधिकतर इसी क्षेत्र में अपने सामाजिक रिश्ते भी बनाये रखते हैं। यही कारण है कि डाॅ0 रामबरन ने अपनी प्राथमिक शिक्षा धनुषा और काठमांडू में प्राप्त की और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए भारत आ गये। उन्होंने 1981 में मेडिकल कालेज कलकत्ता से एम0बी0बी0एस0 की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद 1985 में एम0डी0 (फिजीशियन) की डिग्री(PGIMER) चंडीगढ़ से प्राप्त की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लगभग आठ साल तक चण्डीगढ़ में रहकर ही अपनी मैडिकल प्रैक्टिस की। धीरे-धीरे उनके विचारों में बदलाव आने लगा और उनका रूझान राजनीति की ओर बने लगा तब से दोबारा अपने देश में जाकर नेपाली कांग्रेस से जुड़ गये। ‘‘यदुकुल‘‘ की यही हार्दिक अभिलाषा है कि डाॅ0 रामबरन यादव नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में अपने राष्ट्र को उच्चतम शिखर तक पहुँचायें और यदुवंशियों का नाम रोशन करें।
(ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ जायें- http://en.wikipedia.org/wiki/Ram_Baran_Yadav)