चर्चा में यदुकुल ब्लॉग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चर्चा में यदुकुल ब्लॉग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 21 जून 2010

'डेली न्यूज एक्टिविस्ट' में यदुकुल की चर्चा

' डेली न्यूज एक्टिविस्ट' अख़बार के 'ब्लॉग राग' में यदुकुल पर 6 जून को प्रकाशित पोस्ट ' जाति आधारित जनगणना अनिवार्य : सामाजिक न्याय हेतु आवश्यक' की चर्चा की गई है..आभार !!

(चित्र हेतु साभार : प्रिंट मीडिया पर ब्लॉगचर्चा)

बुधवार, 2 जून 2010

'हिंदुस्तान' अख़बार में ब्लॉग वार्ता में "यदुकुल" की चर्चा

आज 2 जून, 2010 के दैनिक 'हिंदुस्तान' अख़बार में सम्पादकीय पृष्ठ पर 'ब्लॉग-वार्ता : जात भी पूछो साधु की' में 'यदुकुल' की चर्चा की गई है. जाति-गणना के पक्ष में यदुकुल पर प्रकाशित लेख जाति आधारित जनगणना पर गोल मटोल जवाब क्यों को इस चर्चा में लिया गया है। गौरतलब है कि हिंदुस्तान अख़बार में पहले भी 29 अप्रैल 2009 को ‘ब्लाग वार्ता‘ के तहत रवीश कुमार ने इस ब्लाग की यदुकुल गौरव माडल और जाति की एकता शीर्षक से व्यापक चर्चा की है। 'यदुकुल' की चर्चा के लिए आभार !!

(चित्र हेतु साभार : प्रिंट मीडिया पर ब्लॉगचर्चा)

मंगलवार, 25 अगस्त 2009

"अनंता" पत्रिका में "यदुकुल" की चर्चा

लखनऊ से पूनम यादव के संपादन में प्रकाशित मासिक पत्रिका अनंता ने अगस्त-2009 अंक में यदुकुल ब्लॉग की चर्चा की है....अनंता का आभार !!

गुरुवार, 9 जुलाई 2009

अ.भा.यादव महासभा के पत्र में "यदुकुल" की चर्चा

यदुकुल ब्लॉग की चर्चा अब यदुवंशियों के मध्य होने लगी है। गौरतलब है कि समाज- राजनीति-प्रशासन साहित्य-संस्कृति इत्यादि तमाम क्षेत्रों में यादव समाज के लोग देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। इनमें से कई ऐसे नाम और काम हैं जो समाज के सामने नहीं आ पाते या यूँ कहें कि उन्हें ऐसा कोई मंच नहीं मिलता जिसके माध्यम से वे और उनकी उपलब्धियाँ सामने आयें. यादव समाज पर केन्द्रित कुछेक पत्र.पत्रिकाएं जरुर प्रकाशित हो रही हैंए पर नेटवर्क और संसाधनों के अभाव में उनकी पहुँच काफी सीमित है. तमाम मित्रों और बुद्धिजीवियों का भी आग्रह था कि अंतर्जाल के इस माध्यम का इस दिशा में उपयोग किया जाय, ऐसे में यह प्रयास आपके सामने है. यदुवंशियों के लिए हिन्दी का प्रथम ब्लाग ‘‘यदुकुल‘‘ का आरम्भ 10 नवम्बर 2008 को किया गया। संक्षिप्त समय में ही इस ब्लाग पर गतिविधियां तेजी से बढ़ीं और इसी का नतीजा था कि प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक ‘‘हिन्दुस्तान‘‘ ने 29 अप्रैल 2009 को सम्पादीय पृष्ठ पर यदुकुल ब्लाग के संबंध में ‘‘यदुकुल गौरव माडल और जाति की एकता‘‘ शीर्षक से एक विस्तृत आलेख प्रकाशित किया।

यदुकुल ब्लाग के माध्यम से कोशिश कि गई है कि यादव समाज में और यादव समाज द्वारा किये जा रहे उन तमाम प्रयासों को यहाँ रेखांकित किया जाय और उनसे संबंधित रचनाएँ इत्यादि भी यहाँ प्रस्तुत की जाएँ। इसके अलावा विभिन्न विषयों पर सारगर्भित लेख ,पत्र- पत्रिकाओं और पुस्तकों की समीक्षाए जानी-अनजानी यादव विभूतियों पर आलेख इत्यादि भी यदुकुल में समाहित किये जा रहे हैं। यादवों से जुडे तमाम महत्वपूर्ण लिंक भी इस ब्लाग पर दिये गये हैं, ताकि लोगों को ईधर-उधर भटकना न पड़े।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा प्रकाशित पत्र "यादवों की आवाज़" के जुलाई-सितम्बर 2009 अंक में "यदुकुल" ब्लॉग की चर्चा की गई है। .....आभार !!!

बुधवार, 29 अप्रैल 2009

'हिंदुस्तान' अख़बार में ब्लॉग वार्ता में "यदुकुल" की चर्चा

10 नवम्बर 2008 को 'यदुकुल' ब्लाग का आरम्भ किया गया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि समाज-राजनीति-प्रशासन-साहित्य-संस्कृति इत्यादि तमाम क्षेत्रों में यादव समाज के लोग देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैंण् इनमें से कई ऐसे नाम और काम हैं जो समाज के सामने नहीं आ पाते या यूँ कहें कि उन्हें ऐसा कोई मंच नहीं मिलता जिसके माध्यम से वे और उनकी उपलब्धियाँ सामने आयें. यादव समाज पर केन्द्रित कुछेक पत्र-पत्रिकाएं जरुर प्रकाशित हो रही हैंए पर नेटवर्क और संसाधनों के अभाव में उनकी पहुँच काफी सीमित है. तमाम मित्रों और बुद्धिजीवियों का भी आग्रह था कि अंतर्जाल के इस माध्यम का इस दिशा में उपयोग किया जाय. ऐसे में ‘यदुकुल‘ के रूप में यह प्रयास सामने आया। यदुकुल के माध्यम से यह कोशिश की गई कि यादव समाज में और यादव समाज द्वारा किये जा रहे उन तमाम प्रयासों को यहाँ रेखांकित किया जाय और उनसे संबंधित रचनाएँ इत्यादि भी यहाँ प्रस्तुत की जाएँ. इसके अलावा विभिन्न विषयों पर सारगर्भित लेख, पत्र-पत्रिकाओं और पुस्तकों की समीक्षाए, जानी-अनजानी यादव विभूतियों पर आलेख इत्यादि भी यदुकुल में समाहित किये जा रहे हैं. ‘यदुकुल‘ को जहाँ आप सभी का पूरा सहयोग मिला, वहीं अब इसकी चर्चा प्रिन्ट मीडिया में भी होने लगी है। प्रतिष्ठित हिन्दी अखबार हिन्दुस्तान में आज 29 अप्रैल 2009 को ‘‘ब्लाग वार्ता‘‘ के तहत रवीश कुमार ने इस ब्लाग की यदुकुल गौरव माडल और जाति की एकता शीर्षक से व्यापक चर्चा की है। समालोचनात्मक रूप में प्रस्तुत इस ब्लाग वार्ता में उन्होंने इसकी अच्छाइयों-कमियों दोनों को रेखांकित किया है। हमारा उद्देश्य दिनों-ब-दिन ‘यदुकुल‘ ब्लाग को और भी समग्र बनाना है।