आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अब आजमगढ़ से पारिवारिक रिश्ता भी जोड़ लिया है। मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव का विवाह आजमगढ़ की राजलक्ष्मी से हुई। सैफई महोत्सव पंडाल में 10 मार्च 2016 को आदित्य और राजलक्ष्मी एक-दूसरे को जयमाला डाल कर एक-दूजे के हो गए। हजारों लोग सैफई परिवार की शाही शादी के गवाह बने। खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेहमानों की आवभगत की। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह और सांसद डिंपल परिवार के संग थिरकते नजर आए। जया बच्चन, जयाप्रदा, लालू यादव, अमर सिंह, आजम खां समेत कई वीआईपी मेहमान समारोह में शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी डॉक्टर को सहरसा से हटाया
-
सहरसा में पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में आरोपी चिकित्सक और सहरसा सदर
अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ एस के आजाद को सहरसा से तत्काल प्रभाव से हटा
दिया गया...
3 दिन पहले

1 टिप्पणी:
really very nice post thank you for shring this post
hindustani bhau
vikas pathak
एक टिप्पणी भेजें