सोमवार, 23 नवंबर 2009

समाजवादी चिंतक राम सेवक यादव की पुण्य तिथि पर नमन !!

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में जन्मे राम सेवक यादव ने छोटी आयु में ही राजनैतिक-सामाजिक मामलों में रूचि लेनी आरम्भ कर दी थी। लगातार दूसरी, तीसरी और चौथी लोकसभा के सदस्य रहे राम सेवक यादव लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, विपक्ष के नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य भी रहे। समाज के पिछड़े वर्ग के उद्धार के लिए प्रतिबद्ध राम सेवक यादव का मानना था कि कोई भी आर्थिक सुधार यथार्थ रूप तभी ले सकता है जब उससे भारत के गाँवों के खेतिहर मजदूरों की जीवन दशा में सुधार परिलक्षित हो। इस समाजवादी राजनेता के अप्रतिम योगदान के मद्देनजर 2 जुलाई 1997 को उन पर डाक टिकट जारी किया गया। जन नायक समाजवादी चिंतक स्वर्गीय राम सेवक यादव को यह गौरव प्राप्त है कि वे प्रथम यादव विभूति थे, जिन पर डाक टिकट जारी किया गया।

स्वर्गीय राम सेवक यादव की पुण्य तिथि पर २२ नवम्बर को उनकी जन्म-कर्म स्थली बाराबंकी में श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। चेतना स्थल पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये विधायक अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि स्वर्गीय रामसेवक यादव आज हम लोगो के लिये प्रेरणादायी है। उनके विचारों और रास्तों पर चलने की आज सख्त आवश्यकता है। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार यादव, स्वर्गीय राम सेवक यादव के पुत्र अमिताभ सिंह यादव, पुत्र वधु ऊषा यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

-:जीवन वृत्तः-
जन्म - २ जुलाई १९२६
देहावसान - २२ नवम्बर १९७४
जन्म-स्थल- ग्राम- ताला रुकुनुद्‌दीनपुर, पत्रालय- थलवारा, तहसील हैदरगढ, जनपद, बराबंकी (उ०प्र०)
पिता- राम गुलाम यादव
माता- ननका देवी यादव
शिक्षा- हाई स्कूल- १९४५, राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी इण्टरमीडिएट- १९४७, कान्य कुब्ज कालेज, लखनऊ स्नातक- १९४९, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ विधिस्नातक- १९५१, लखनऊ विश्वविद्यालय
व्यवसाय - १९५२ ई० से १९५६ तक वकालत

-:राजनैतिक-वृत्त :-
१९४६-१९५१ - काग्रेस से सम्बद्ध
१९४६-१९५१ - जनपदीय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के प्रभारी
१९५२-१९५६ - प्रदेशीय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के संयुक्त सचिव
१९५२-१९५६ - प्रदेशीय प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के संयुक्त सचिव
१९५७-१९६२ - लोकसभा सद्स्य (बाराबंकी)
१९६२-१९६७ - लोकसभा सद्स्य (दूसरी बार)
१९६७-१९७१ - लोकसभा सद्स्य (तीसरी बार)
- अखिल भारतीय संयुक्त सोद्गालिस्ट पार्टी के महासचिव
१९७४ - उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्य (रुदौली)
- उपनेता विपक्ष एवं अध्यक्ष लोक लेखा समिति

-: सामाजिक अवदान :-
१. सामाजिक बुराईयों के प्रति सतत संघर्ष
२. समाज के असहाय व दुर्बल वर्ग के विशेष हित साधक उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील
३. समाजवादी समतामूलक समाज रचना के लिए आजीवन समर्पण

जन नायक समाजवादी चिंतक स्वर्गीय राम सेवक यादव जी की पुण्यतिथि पर पुनीत स्मरण !!

10 टिप्‍पणियां:

Akanksha Yadav ने कहा…

रामसेवक जी महान आत्मा थे...

Unknown ने कहा…

रामसेवक जी के बारे में सुन्दर जानकारी...पुण्यात्मा को नमन.

Bhanwar Singh ने कहा…

राम सेवक जी के बारे में जानकारी देकर आप पुण्य कार्य कर रहे हैं. वे यादव समाज के गौरव-स्तम्भ हैं.

भंवर सिंह यादव
संपादक-"यादव साम्राज्य"
कानपुर.

Shyama ने कहा…

Suna to tha, par pahli bar itni jankari....naman !!

Unknown ने कहा…

प्रदेश सरकार को समाजवादी चिंतक स्व.बाबू रामसेवक यादव जी के नाम से कोई योजना चलानी चाहिए जिससे बाबू रामसेवक यादव जी का नाम हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो जाए और यादाश्त हमेशा के लिए बनी रहे

Unknown ने कहा…

बाबू रामसेवक यादव जी अमर रहे
नेता मुलायम सिंह यादव जी जिंदाबाद
मा0 अखिलेश यादव जी जिन्दाबाद

आपका भाई
रामराज यादव ग्राम व पोस्ट कटका
तहसील व ब्लॉक सिरौली गौसपुर
विधानसभा रामनगर जिला बाराबंकी
मो0-9454483860

Unknown ने कहा…

प्रदेश सरकार को समाजवादी चिंतक स्व.बाबू रामसेवक यादव जी के नाम से कोई योजना चलानी चाहिए जिससे बाबू रामसेवक यादव जी का नाम हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो जाए और यादाश्त हमेशा के लिए बनी रहे

कवि अवधराम "गुरु" ने कहा…

शत शत नमन

BIGMASOOM ने कहा…

जल्द ही आपको बाबू रामसेवक यादव पर एक पुस्तक प्राप्त होगी |

डॉ पवन कुमार यादव मो० ८७६५६५५१७५

Unknown ने कहा…

रामसेवक जी महान आत्मा थे