भगवदगीता भला किसे नहीं प्रिय होगी। कारपोरेट संस्कृति के इस दौर से भगवदगीता भी अछूती नहीं रही। प्रसिद्ध ज्वैलरी कम्पनी तनिष्क ने 24 कैरेट खरे सोने से निर्मित 1 वर्ग से0मी0 आकार के पेंडेंट में गीता के 18 अध्याय समेटने का करिश्मा कर दिखाया है। तनिष्क द्वारा प्रस्तुत इस पेंडेट में गीता के उपदेशों को 20 गुना माइक्रोस्कोप से देखा जा सकता है और उन्हें पढ़ने के लिए 200 गुना माइक्रोप की जरूरत होगी। नैनो तकनीक से तैयार यह पेंडेट 6 अलग डिजाइनों में उपलब्ध होगा। ....तो यदि आपको भगवदगीता में आस्था है एवं आपकी पाकेट अनुमति देती है तो निःसंकोच आप 24 कैरेट खरे सोने से निर्मित पेंडेट में इसे साथ लेकर चल सकते हैं।
गुजरात सरकार के पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज, पोस्टमैन के माध्यम से 1 मई से 31
जुलाई, 2026 के मध्य घर बैठे निःशुल्क बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (हयाती)
-
पेंशनधारकों के जीवन प्रमाण पत्र (हयाती) सत्यापन के लिए गुजरात सरकार ने
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर महत्वपूर्ण पहल की है। गुजरात सरकार
के रिटा...
4 घंटे पहले
5 टिप्पणियां:
Wow! Nice one.
बेहद उम्दा....ऐसे प्रयासों की सराहना होनी चाहिए.
फिर तो तनिष्क वाले बधाई के पात्र हैं, और आप भी इस जानकारी के लिए.
अरे भाई महंगा भी तो होगा. आस्था से जुड़े प्रश्नों को इतना महंगा ना बनाया जाय तो बेहतर होगा.
एक टिप्पणी भेजें