लालू प्रसाद यादव का अंदाज ही निराला है। कभी-कभी उनके विरोधी उन्हें ‘‘पाॅलिटिक्स का जोकर‘‘ भी कहते हैं तो उनके मैनेजमेंट के हुनर को देखते हुए तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों और यहां तक कि विदेशों से उन्हें लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आलम ये है कि उन पर किताब लिखने से लेकर उनसे मिलते-जुलते खिलौनों तक बाजार में उतारने की होड़ मची है। इस कड़ी में मशहूर फोटोग्राफर रघु राय भी अब लालू के मुरीद हो गए हैं। बकौल रघु राय लालू बेहद फोटोजेनिक हैं। एक वर्कशाप में रघु राय ने लालू यादव की तस्वीर खींचने की दिली-ख्वाहिश जाहिर की। वैसे रघु राय इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा समेत तमाम मशहूर लोगों को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं और अपनी फोटोग्राफी के लिए वे विश्व स्तर पर मशहूर हैं। आखिरकार जिस लालू प्रसाद यादव को लोग बन्दर से लेकर जोकर तक और भैंस चरवाहे की उपमाओं से नवाजते रहे हैं, ऐसे में रघु राय का कहना कि लालू यादव की पर्सनाॅलिटी डायनेमिक है और उनके चेहरे के भावों को कैमरे में कैद करना एक अनोखा अनुभव होगा, तमाम मिथकों को तोड़ता नजर आता है।
किरण पब्लिक स्कूल में धूमधाम से आयोजित हुआ ‘शक्ति उत्सव’, नारी शक्ति और
भारतीय संस्कृति का दिया संदेश
-
मधेपुरा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किरण पब्लिक स्कूल में भारतीय
संस्कृति, परंपरा एवं नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित ‘शक्ति उत्सव–2026’ का
भव्य एवं ...
1 दिन पहले
6 टिप्पणियां:
लालू प्रसाद यादव का अंदाज ही निराला है।
Im also Fan of Laloo Ji.
लालू जी की महिमा अपरम्पार है.पर इस चुनाव ने तो उनका बिस्तर ही गोल कर दिया है.लालू जी कुछ सोचिये...
बड़ी रोचक जानकारियों से परिपूर्ण है आपका यह ब्लॉग...बधाई.
आज के दौर में फोटोजनिक रहना पड़ता है...नहीं तो कौन पूछेगा.
एक टिप्पणी भेजें