फ़िल्मी दुनिया में यदुवंशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्मी दुनिया में यदुवंशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 26 मई 2014

राजकुमार राव (यादव) को फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड

राजकुमार राव (यादव) हिंदी फिल्मों में अपना परचम बखूबी फहरा रहे हैं।  अभी हाल ही में 59वें फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स अवार्ड राजकुमार राव (यादव) को उनकी फिल्म शाहिद के लिये  दिया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाकर हरियाणा में गुड़गांव के प्रेम नगर की गलियों का यह छोरा अचंभित है। कुछ उसी तरह जैसे उन्हें सिर्फ नाम से जानने वाले अबतक दक्षिण भारतीय समझ रहे थे। अब रिश्ते ढूंढ रहे हैं। यार-दोस्त, नाते-रिश्तेदार, शिक्षक-प्रशिक्षक तो 2008 से ही उम्मीदें लगाए बैठे थे। तब वह माया नगरी में स्ट्रग्लर के रूप में गए थे। 2010 में 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म से करियर को शुरुआत मिली तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फ़िलहाल तो वह  'डॉली की डोली' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड जीतने वाले राजकुमार राव (यादव)  को अभी भी गुड़गांव का बचपन और शहर हर समय प्रेरित करता है। उनका मानना है कि मेहनत तो खूब की थी मगर कभी सोचा नहीं था कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेंगे। अब लोगों की उम्मीदें भी ज्यादा होंगी, इसके लिए और मेहनत करूंगा।यह मेरे जीवन का अबतक का सबसे बड़ा और सुंदर लम्हा है। परिजनों, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री का शुक्रगुजार हूं। सबने ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया।

2010 में 'लव सेक्स और धोखा' से करियर की शुरुआत करने वाले   राजकुमार राव  की   सात मार्च, 2014 को फिल्म 'क्वीन' रिलीज हुई है। फिल्म 'शाहिद' के लिए ही 2013 का फिल्म फेयर का क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर मिला था। साथ ही फिल्म 'काई पोचे' में बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर का पुरस्कार मिला था। पिछले चार सालों माया नगरी में उन्हें कई सफलताएं मिली हीं। उन्हें अच्छी भूमिकाएं मिलीं तो उनके लिए काफी मेहनत और संघर्ष भी किया।

 फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट पूणे से वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन करने के बाद  राजकुमार राव  मुंबई पहुंचे  था। उनका मानना है कि मैं तो एक बढि़या एक्टर बनने की चाहत रखता हूं। स्टार तो लोग बनाते हैं। एक अच्छा एक्टर हर तरह की भूमिका निभाता है। मैं ऐसे रोल चुनता हूं जिसमें अभिनय निखर कर सामने आए। चार वर्षो में रागिनी एमएमएस, गैंग्स ऑफ वासेपुर भाग दो, तलाश, काई पोचे, डी डे, क्वीन आदि लगभग एक दर्जन फिल्मों में भूमिकाएं निभा चुके राजकुमार राव   चाहनेवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भविष्य में और कठिन परिश्रम करना चाहते हैं।
- राम शिव मूर्ति यादव @ यदुकुल : http://yadukul.blogspot.in/

सोमवार, 25 मार्च 2013

प्रयोग करने से भी नहीं हिचकते हैं अभिनेता राजकुमार यादव


कम समय में फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं अभिनेता राजकुमार यादव। अर्थपूर्ण और बड़े बैनर दोनों की फिल्में उन्हें मिल रही हैं। वे प्रयोग करने से भी नहीं हिचकते हैं।
 
अपनी अगली फिल्म 'शाहिद' में वे सच्चाई का साथ देने वाले वकील शाहिद आजमी की भूमिका निभा रहे हैं। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। सच की राह पर चलने से उस वकील को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। पुलिस उसे खूब टार्चर करती है। वैसे ही एक टार्चर सीन के दौरान राजकुमार यादव को एक न्यूड शॉट देना पड़ा। वे कहते हैं, 'मुझे कोई शर्म नहीं आई। मैं उस वक्त सिर्फ उस वकील के दर्द को महसूस कर रहा था। मुझे इस बात की भी परवाह नहीं थी कि किस हद तक मुझे न्यूड दिखाया जाएगा। मैं जानना-समझना चाहता था कि पुलिस किस तरह टार्चर करती है? एक आरोपी को किस सीमा तक की बेइज्जती झेलनी पड़ती है? फिल्म के निर्देशक वह शॉट सिर्फ कैमरामैन के साथ लेना चाहते थे, लेकिन मैंने तकनीशियन समेत सबको सेट पर बुला लिया।
 
मैं महसूस करना चाहता था कि सब के सामने किसी को निर्वस्त्र करने पर उसके भीतर क्या चल सकता है? यह जरूरी है कि पुलिस के अमानवीय ट्रायल को पर्दे पर जरूर दिखाया जाए ताकि लोगों को मालूम हो कि जेल की चारदीवारी के भीतर क्या-क्या होता है ?
 
Ram Shiv Murti Yadav @ www.yadukul.blogspot.com/
 

शुक्रवार, 22 मार्च 2013

'काय पो छे' में अभिनय का जलवा बिखेरते राजकुमार यादव

पिछले दिनों रिलीज़ हुई फिल्म 'काय पो छे' में गोविंद के किरदार के लिए तारीफ बटोरने वाले राजकुमार यादव को हीरो शब्द से ख़ासी परेशानी है.
दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार मानते हैं कि फिल्म लाइन में हीरो नहीं होते हैं. हीरो तो असल जीवन में होते हैं.
 
राजकुमार कहते हैं "बॉर्डर पर और समाज में हीरो होते हैं. हमारी फिल्मों में तो किरदार और कलाकार होते हैं. जब कोई कहता है कि तुम हमारी फिल्म के हीरो हो तो मैं कहता हूं नहीं, मैं आपकी फिल्म का एक्टर हूं."
परंपरागत हीरो की छवि से अलग दिखने वाले राजकुमार के मुताबिक "संघर्षों के दिनों में हर जगह से एक ही जवाब मिलता था कि नहीं थोड़ा और लंबा चाहिए, थोड़ा और गोरा चाहिए. मैं तो जैसा हूं अपने आपको वैसे ही पेश करता हूं. किरदार की डिमांड है तो मैं औऱ बदसूरत दिखूंगा और अगर अच्छा दिखना है तो जिम में काम करूंगा."
रोल की तैयारी के बारे में राजुकमार ने बताया कि काय पो छे में एक ठेठ गुजराती लड़के का रोल निभाने के लिए उन्होंने गुजराती भाषा सीखने के साथ साथ अपनी तरफ से किरदार को और उसके परिवेश को समझने की कोशिश भी की.

जेब में सत्रह रुपए

दिल्ली के पास गुड़गांव के रहने वाले राजुकमार ने पुणे स्थित एफटीआईआई से पढ़ाई करने के बाद मुंबई में लगभग ढाई साल संघर्ष किया और फिर उन्हें फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में ब्रेक मिला.
 
अपने संघर्षों को याद करते हुए राजकुमार कहते हैं "एक समय था जब मेरे पास जेब में सत्रह रुपए थे और मेरे दोस्त के पास बारह रुपए और हमने सोचा कि आज हम खाना कैसे खाएंगे. लेकिन फिर ऐसे संघर्षों का भी अपना ही मज़ा है."
दिबाकर की फिल्म लव सेक्स और धोखा में ऑडिशन के बारे में राजकुमार बताते हैं कि किस तरह वो गलत कपड़े पहनकर चले गए थे जिसके लिए उन्हें अच्छी डांट भी पड़ी थी लेकिन दिबाकर को उनका काम इतना पसंद आया कि उन्हें फिल्म में रोल मिल गया.

काय पो छे के बाद...

रागिनी एमएमएस और गैंग्स ऑफ वासेपुर में अपने अभिनय से ध्यान बटोरने वाले राजकुमार ने बताया "काय पो छे देखने के बाद एक बहुत बड़े समीक्षक ने कहा कि पिछले कई सालों से बॉलीवुड में आए कलाकारों में तुम सबसे बेहतरीन हो."
अपने बदले वक्त की बात करते हुए राजकुमार ने कहा "लोग अब मुझे मेरे नाम से पहचानते हैं. पहले बोलते थे कि रागिनी वाला लड़का है या तलाश वाला लड़का है. अब लोग पहचानने लगे हैं. अब बड़े निर्देशक भी साथ में मिलकर काम करना चाहते हैं."
राजकुमार की आने वाली फिल्म 'शाहिद' है जो 26/11 मुंबई हमलों के एक अभियुक्त की ओर से केस लड़ने वाले वकील शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित है.
फेस्टिवल में दिखाई गई इस फिल्म में राजकुमार ने शाहिद का रोल निभाया है जिन्हें समीक्षकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है.

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

अभिनेता रघुवीर यादव फिल्म में सेक्स पिल बेचकर देंगे सन्देश


पीपली लाइव से लोकप्रिय हुए अभिनेता रघुवीर यादव अब अपनी अगली फिल्म में सेक्स पिल विक्रेता की भूमिका में नजर आएंगे।

 अभिनेता रघुवीर को उम्मीद है कि इस फिल्म से समाज में कुछ सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वह इस फिल्म में गांव में लोगों को सेक्स पिल बेचते दिखेंगे। हालांकि रघुवीर का मानना है कि कहानी दर्शकों को समझ में आएगी क्योंकि आज भी हमारे समाज में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने में लोग हिचकिचाते हैं।
 
रघुवीर ने बताया कि यह रोल मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। उनका कहना था कि पीपली लाइव के बाद आज तक की यह मेरी बेहतरीन भूमिका होगी। मुझे आशा है कड़ी मेहनत के बाद यह संदेश लोगों तक पहुंचेगा।

मंगलवार, 22 नवंबर 2011

गायक से अभिनेता बने खेसारी लाल यादव का जलवा

बिहार के सिनेमाघरों में इन दिनों गायक से अभिनेता बने खेसारी लाल यादव का जलवा है। खेसारीलाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ बिहार में सफलता का परचम लहरा रही है। बिहार के छपरा, सिवान के रहनेवाले खेसारी लाल यादव ने "साजन चले ससुराल" में एक सीधे साधे नौजवान की भूमिका निभाई है। बिहार के 21 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई ‘साजन चले ससुराल’ अपने तीसरे हफ्ते में भी बढ़िया कमाई कर रही है। गौरतलब है की खेसारी लाल यादव को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे पर खेसारीलाल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत प्रसिद्द फिल्म निर्माता आलोक कुमार के साथ की। उनके द्वारा गाये गये गाना ‘भईया अरब गइले ना...’ को भी दर्शकों की तारीफ मिल रही है। माना जा रहा है कि जिस हिसाब से खेसारी लाल यादव का सिक्का बिहार में चल रहा है, उस हिसाब से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भोजपुरी गायक से सफल भोजपुरी नायक बनने के ट्रेंड को खेसारी लाल यादव ने ज़िंदा रखा है।

स्रोत : शशिकांत सिंह, रंजन सिन्हा : BHOJPURIYA CINEMA

शनिवार, 11 जून 2011

राजकुमार यादव अभिनीत रागिनी एमएमएस

फ़िल्मी दुनिया में अब कुछेक यदुवंशी दिखने लगे हैं. इनमें से एक हैं राजकुमार यादव. इन्होने रागिनी एमएमएस में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया है. धोखा, सेक्स और हॉरर पर आधारित रागिनी एमएमएस फिल्म की एक समीक्षा साभार यहाँ प्रस्तुत है-

मुख्य कलाकार : राज कुमार यादव, कैनाज मोतीवाला। निर्देशक : पवन कृपलानी तकनीकी टीम : निर्माता- शोभा कपूर, एकता कपूर, कथा-पटकथा-पवन कृपलानी, वास्पर दांडीवाला, संवाद-मयंक तिवारी, गीत-मजरूह सुल्तानपुरी, विराग मिश्रा, फैजान हुसैन, ऐग्नेल बोमन, इंदीवर , संगीत-एस डी बर्मन, शमीर टंडन, फैजान हुसैन, ऐग्नेल बोमन, बप्पी लाहिरी। 0 हिंदी फिल्मों में आ रहे बदलाव का एक नमूना रागिनी एमएमएस है। इसे हाथों में लिए कैमरे से शूट किया गया है। ज्यादातर फ्रेम हिलते-डुलते और कई बार उड़ते नजर आते हैं। लव सेक्स और धोखा के बाद एकता कपूर ने दिबाकर बनर्जी की प्रयोगात्मक शैली को यहां शिल्प बना दिया है। इसके फायदे और नुकसान फिल्म में नजर आते हैं। रागिनी और उदय के बीच प्रेम है। उदय भदेस युवक है। रागिनी संभ्रांत मध्यवर्गीय युवती है। दोनों वीकएंड मनाने के उद्देश्य से शहर से बाहर निकलते हैं। इस वीकएंड का एक मकसद शारीरिक संबंध भी बनाना है। रागिनी मानसिक रूप से इसके लिए तैयार है। बस, उसे यह नहीं मालूम कि उदय इसी बहाने उसका एमएमएस तैयार कर अपनी लालसा पूरी करना चाहता है। दोनों एक वीराने फार्म हाउस में पहुंचते हैं। उनके वहां पहुंचने के थोड़ी देर के बाद दर्शकों को बता दिया जाता है कि उस घर में कोई और भी रहती है आत्मा के रूप में। फिल्म के प्रचार से हमें पहले से मालूम है कि फिल्म में सेक्स और हॉरर है। सिनेमाघर में बैठते ही उत्कंठा और आशंका बनती है, जो पाश्‌र्र्व संगीत के प्रभाव से चढ़ती और उतरती है। इस फिल्म से पाश्‌र्र्व संगीत हटा दें तो डर भी भूत की तरह अदृश्य हो सकते हैं। हालीवुड की पैरानार्मल एक्टिविटी से प्रभावित यह हिंदी फिल्म रामसे बंधुओं की भुतहा फिल्मों का मल्टीप्लेक्स संस्करण हैं, जिसमें तकनीक का उम्दा और संगत इस्तेमाल किया गया है। शूटिंग स्टाइल में नयापन है और पश्चिमी तर्ज पर उसे तेज और धारदार रखा गया है। हिंदी फिल्मों की डरावनी परंपरा में इसे म्यूजिकल भी नहीं रखा गया है। फिल्म में सेक्स का पर्याप्त तड़का है। हीरो-हीरोइन के बीच के दृश्यों में अंतरंगता और सहजता है। दोनों मुख्य किरदारों का स्थूल शारीरिक अभिनय दर्शकों के एक समूह की उत्तेजना बढ़ा सकता है। निर्माता और निर्देशक का यही मकसद भी है। राज कुमार यादव और कायनाज मोतीवाला ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। डर तो यह है कि कहीं राज कुमार यादव ऐसी फिल्मों और किरदारों के लिए टाइप होकर अपनी प्रतिभा का नुकसान न कर बैठें। कायनाज मोतीवाला ने मुश्किल दृश्यों में अपना डर बनाए रखा है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म को विश्वसनीय बनाती है। इस हिंदी फिल्म की आत्मा मराठी भाषा में बातें करती है।

रेटिंग-***तीन स्टार -अजय ब्रह्मात्मज

सोमवार, 31 जनवरी 2011

विश्व कप क्रिकेट 2011 के थीम गीत के गीतकार मनोज यादव

एक और उभरता हुआ यदुवंशी अपना जौहर दिखने को तैयार है. ये हैं मनोज यादव. गौरतलब है कि
बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी शंकर, एहसान और लॉय ने क्रिकेट विश्व कप 2011 के लिए थीम सौंग तैयार किया. थीम सौंग के बोल ‘दे घुमा के..’ है. ‘दे घुमा के..’ के गीतकार मनोज यादव हैं. इस गीत को 1 जनवरी 2011 को लॉन्च किया गया.

राहुल सांकृत्यायन, अल्लामा शिबली नोमानी और कैफी आजमी की धरती आजमगढ़ सदैव सुर्ख़ियों में रहती है, पर इस बार एक बेहद रचनात्मक और जोशीले वजह से। दरअसल देश में खेल से ज्यादा जुनून का दर्जा प्राप्त क्रिकेट के महाकुम्भ आईसीसी के थीम सांग लिखने का गौरव आजमगढ़ जिले के सपूत मनोज यादव को हासिल हुआ है।मनोज यादव के लिखे गीत को शंकर महादेवन ने गया है और संगीतबद्ध किया शंकर-एहसान-लाय ने। बरास्ता मनोज यादव, आजमगढ़वासी अपनी ओर अंगुली उठाने वालों को एक संदेश भी दे रहे हैं और कह रहे हैं......दे घुमा के.....!

‘दे घुमा के....आसमान में मार के डुबकी, उड़ा दे सूरज की झपकी, सर्र से चीर हवा का पर्दा बाँध ले पट्ठे जमके गर्दा.....‘ आजमगढ़ के वासी मनोज यादव के दिलो-दिमाग में जन्मा यह गीत देश को आज एक ऊर्जा, एक जोश दे रहा है। इससे आजमगढ़ की फिजां बदली-बदली सी नजर आ रही है। अब यहाँ सृजनात्मकता है, जोश है, देश की माथे की बिन्दी बनने का जज्बा है। जिले के सगड़ी तहसील के भरौली गाँव निवासी मनोज यादव की उपलब्धि पर पूरे जिले को नाज है।

बताए हैं कि मनोज यादव के पिता स्व0 हरिश्चन्द्र यादव जब मुम्बई गये थे तो उनकी आखों में तमाम सपने थे। दो पुत्रों मनोज व प्रमोद व एक पुत्री पुष्पा के पिता हरिश्चन्द्र रेमण्ड कम्पनी में सुपरवाइजर बनें। मनोज यादव ने पिता के सपनों को साकार करना सीखा और उतर गए फिल्मों-विज्ञापनों के लिए गीत व जिंगल लिखने में। गुलजार को प्रेरणा स्रोत मानने वाले मनोज की प्रतिभा को गायक शंकर महादेवन ने पहचाना और शंकर-एहसान-लाय के कहने पर ओ एण्ड एम कम्पनी ने आईसीसी वल्र्ड कप के थीम सांग को लिखने का जिम्मा सौंपा, जिसे मनोज ने बखूबी पूरा किया। गौरतलब है कि क्रिकेट विश्व कप 2011 का आयोजन भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में 19 फरवरी 2011 से हो रहा है. इसलिए इस गीत को हिंदी, बांग्ला और सिंहली भाषाओं में तैयार किया गया.

'यदुकुल' की तरफ से मनोज यादव को इस सृजनात्मक उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयाँ !!

गुरुवार, 9 दिसंबर 2010

फिल्म व ग्लैमर की दुनिया में यदुवंशी

ग्लैमर की दुनिया की बात ही निराली है। भगवान कृष्ण के वंशजों ने अभी तक तमाम क्षेत्रों में झण्डे गाड़े हैं पर अब फिल्मों और सौंदर्य के क्षेत्र में भी तमाम यदुवंशी दिख जाते हैं। फिलहाल हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में तमाम यदुवंशी अपना जौहर दिखा रहे हैं। ग्लैमर की दुनिया अब यादवों के लिए अछूती नहीं रही। बॉलीवुड के जाने-माने हास्य कलाकार राजपाल यादव व रघुवीर यादव पहले से ही अभिनय के क्षेत्र में हैं। करीब डेढ़ सौ फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर 39 वर्षीय राजपाल यादव आज हिंदी सिनेमा की जानी-मानी शख्सियत हैं। रंगमंच पर अभिनय की ठोस बुनियाद के सहारे फिल्मी मनोरंजन दुनिया के सफर पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांँपुर से निकले राजपाल यादव लगभग हर तरह के किरदार में फिट नजर आते हैं। पहले खलनायकी में सफलता हासिल करने के बाद कॉमेडी में राजपाल यादव अपना लोहा मनवा चुके हैं। छोटा कद, हंसमुख व्यक्तित्व और जबरदस्त अभिनय राजपाल यादव की पहचान है। कॉमेडी के जरिए वे लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। उनके लीड रोल्स की भी खासी चर्चा हुई है। गाँव से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी सफलता का सिक्का जमाने वाले राजपाल यादव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 1985 में फिल्म मैसी साहब के लिए दो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाने वाले अभिनेता और लगान, दिल्ली 6, फिराक, डरना मना है, पीपली लाइव फिल्म जैसी फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता और थिएटर कलाकार रघुबीर यादव बँंधी-बंँधाई जिंदगी से इत्तेफाक नहीं रखने वालों में से हैं और इसी कारण विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाते हैं। अब इस कड़ी में रंगमंच की दुनिया से फिल्मों में प्रवेश करने वाले गुड़गांँव के राजकुमार यादव का नाम भी जुड़ गया ह,ै जिन्होंने ’लव, सैक्स और धोखा’ नामक फिल्म के माध्यम से पदार्पण किया है।

अभिनय से परे भी तमाम यदुवंशी अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं। बालीवुड में बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल में फंँसी मिस जम्मू अनारा गुप्ता के स्कैंडल और विवादित जीवन पर के।के. फिल्म्स क्रिएशन तले निर्माता-निर्देशक कृष्ण कुमार यादव ने मिस अनारा फिल्म बनाकर चर्चा बटोरी थी। पहले ’शब्द’ और फिर महानायक अमिताभ बच्चन और ऑस्कर विजेता अभिनेता बेन किंग्सले को लेकर निर्मित फिल्म ’तीन’ पत्ती की निर्देशक लीना यादव से लेकर संगीता अहीर (प्रोड्यूसर-अपने, वाह लाइफ हो तो ऐसी) तक फिल्मों का सफल निर्माण और निर्देशन कर रही हैं। ‘नन्हंे जैसलमेर‘ फिल्म में बाबी देओल के साथ 10 वर्षीय बाल अभिनेता द्विज यादव ने अपनी भूमिका से लोगों का ध्यान खींचा। यदुवंशियों का दबदबा दक्षिण भारत की फिल्मों में भी दिखता है। इनमें प्रमुख रूप से कासी (तमिल अभिनेता), पारूल यादव (तमिल अभिनेत्री), माधवी (अभिनेत्री), रमेश यादव (कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर), नरसिंह यादव (तेलगू अभिनेता), अर्जुन सारजा (अभिनेता, निर्देशक-निर्माता), विजय यादव (तेलगू टी.वी.अभिनेता) जैसे तमाम चर्चित नाम दिखते हैं। पारुल यादव फिलहाल भाग्यविधाता और बाहुबलि जैसे हिन्दी धारावाहिकों में भी अभिनय कर रही हंै। इसके अलावा भी तमाम यदुवंशी विभिन्न धारावाहिकों में कार्य कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों में आजकल तमाम यदुवंशी सामने आने लगे हैं। भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ चार साल में 50 लाख रू. की प्राइज वाले जुबली स्टार हैं। उनकी अब तक रिलीज 22 फिल्मों में से 2 गोल्डन जुबली, 4 सिल्वर जुबली, 13 सुपर हिट, 2 औसत और मात्र एक फ्लॉप रहीं। बचपन से फिल्मों के दीवाने रहे दिनेश लाल यादव रात को तीन किमी दूर वीडियो पर फिल्म देखने जाते थे, कुछ साल गायकी में संघर्ष करने के बाद 2003 में टी सीरीज के ‘निरहुआ सटल रहे‘ ने उन्हें लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया और ’निरहुआ’ उनके नाम के साथ चिपक गया। 2005 में फिल्म ‘हमका अहइसा वइसा न समझा‘ में उन्हें बतौर हीरो मौका मिला और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिनेश लाल यादव ‘निरूहा‘ ने भोजपुरी फिल्मों को विदेशों तक फैलाकर भारतीय संस्कृति का डंका दुनिया में बजाया है। बिरहा गायकी में अपना सिक्का जमा चुके विजय लाल यादव ने भी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए कई फिल्मांे में काम किया है, बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली ‘फिल्म बियाह-द फुल इंटरटेनमेंट‘ रही है। इस कड़ी में अब फिल्म ‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गइल‘ के माध्यम से एक नए अभिनेता सोम यादव (भदोही) का आगाज हुआ है। जी नाइन इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी यदुवंश के ही कमलेश यादव और राजनारायण यादव हैं। इस फिल्म में सोम यादव के साथ नायिका रूप में हैं, अनारा गुप्ता जिसे फिल्म निर्माता के.के. यादव ने अपनी फिल्म अनारा के माध्यम से कास्ट किया था। इसी प्रकार भोजपुरी फिल्म ‘कबहू छूटे ना ई साथ‘ में अनिल यादव मुख्य भूमिका में हंै। ‘सुन सजना सुन’ में दिनेश अहीर स्पेशल भूमिका में हैं तो इस फिल्म के सह-निर्माता मुन्ना यादव हैं। ईधर दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वाले बाबा शिवमूर्ति द्विवेदी पर बन रही फिल्म ‘सुहागन की कोख’ के निर्देशक राधेश्याम यादव हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव भी तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं। पहली बार यदुवंश से मिस इण्डिया चुनी गई एकता चैधरी ने एक नजीर गढ़ी है। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में मिस इंडिया यूनिवर्स चुनी गयी एकता चैधरी यदुवंशी हैं। यह पहला मौका था जब ग्लैमर की दुनिया में यदुवंश से कोई इस मुकाम पर पहुंचा। एकता चैधरी दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चैधरी ब्रह्म प्रकाश की पौत्री और सिद्धार्थ चैधरी की सुपुत्री हैं। इसी प्रतियोगिता में फाइनल में स्थान पाकर आकांक्षा यादव भी चर्चा में रहीं और ‘मिस बोल्ड‘ के खिताब से नवाजी गईं। इससे पूर्व वर्ष 2008 में मनीषा यादव मिस इंडिया की चर्चित प्रतिभागी रही हैं। ज़ी.टी.वी. पर आयोजित सारेगामापा प्रतियोगिता में स्थान पाकर लखनऊ की पूनम यादव भी चर्चा में रहीं।

रविवार, 29 अगस्त 2010

'पीपली लाइव' से चर्चा में हैं रघुबीर यादव

सफलता-असफलता जिंदगी में लगी रहती हैं. जरुरत उनसे उबर कर अपने कार्य पर ध्यान देने की है. रघुबीर यादव का तो यही मानना है. आजकल पीपली लाइव फिल्म से चर्चा में आये, बंधी बंधाई जिंदगी से इत्तेफाक नहीं रखने वाले अभिनेता रघुवीर यादव का कहना है कि पीपली लाइव जैसी फिल्में सिनेमाई भाषा को बदल रही है और उनका मानना है कि किसी फिल्म की पटकथा ही उसकी असली हीरो होती है।

पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में राजधानी आए रघुवीर यादव ने कहा, भारतीय सिनेमा से पारसी थिएटर का प्रभाव पूरी तरह से नहीं समाप्त नहीं हुआ है। मगर पीपली लाइव जैसी फिल्में एक गांव की जिंदगी, महात्वाकांक्षा और द्वंद्व को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं और इस तरह की फिल्में सिनेमा की एक नई भाषा गढ़ती हैं।

उन्होंने कहा, दरअसल किसी फिल्म की असली हीरो उसकी पटकथा होती है। हमारे यहां अभिनेता चरित्र नहीं निभाते है बल्कि हीरो की आभा में चरित्र विलुप्त हो जाता है। हर फिल्म में दर्शकों को किसी अभिनेता का अलग-अलग चरित्र होने के बावजूद एक ही व्यक्ति नजर आता है।

1985 में फिल्म मैसी साहब के लिए दो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाने वाले अभिनेता ने कहा, फिल्म उद्योग में भाई भतीजावाद हावी है, लेकिन इससे थिएटर से आने वाले कलाकारों को दिक्कत नहीं होती।

फिल्मी गांवों के बारे में यादव ने कहा कि गांव को दिखाने के लिए जरूरी है कि इसे अंदर से महसूस किया जाए। बुंदेलखंडी के लोकगीत महंगाई डायन.. को कई लोग भोजपुरी का समझ लेते है। इसलिए इसकी लोक परंपरा की समझ भी बेहद जरूरी है।

अपनी भविष्य की योजना के बारे में यादव ने कहा, जिंदगी इतनी छोटी है कि किसी मुद्दे या लाइन के बारे में सोच ही नहीं पाता हूं। मेरी इस साल के अंत तक दो फिल्में कुसर प्रसाद का भूत और खुला आसमान आने वाली है।

अभिनय को पेशा बनाने के बारे में उन्होंने कहा कि संगीत सीखने निकला था लेकिन एक्टिंग गले पड़ गई। अब लगता है इससे अच्छा कोई और पेशा नहीं हो सकता क्योंकि इसमें दूसरे की जिंदगी जीने का मौका मिलता है। किसी अनजान व्यक्ति की रूह से गुजरना और उसकी तकलीफ को महसूस करने का अलग ही मजा है।

फिल्म की सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्माता निर्देशक की नीयत और ईमान अधिक मायने रखती है। उन्होंने कहा, बेइमानी वहां से शुरू होती है जब आप फिल्म को व्यावसायिक सफलता की दृष्टि से बनाना शुरू करते हैं।

फिल्म के गाने महंगाई डायन को लेकर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा, आमिर खान सुलझी हुई तबियत के व्यक्ति हैं और लोकप्रियता के लिए किसी तरह के हथकंडे अपनाने वाले नहीं हैं बल्कि वह कहानी की ताकत पर यकीन करते हैं।

आमिर के बारे में यादव ने कहा कि वह पटकथा से लेकर अभिनय तक हर पहलू पर नजर रखते हैं। वह सहयोगी कलाकारों की सुनने वाले शख्स है उन पर अपनी चीजें थोपने वाले नहीं है। किस चरित्र से उनके अंदर के अभिनेता को संतुष्टि मिली, इस पर यादव ने कहा, मुझे अभी तक किसी किरदार से संतुष्टि नहीं मिली है और मेरी कामना है कि मुझे कभी संतुष्टि न मिले। मुझे हर किरदार को निभाने के बाद उसमें कमियां नजर आने लगती हैं।

वर्तमान समय के सबसे अच्छे अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, नसीर और ओम पुरी का नाम लिया जा सकता है। लेकिन मुझे सही मायने में बच्चे बेहतर अभिनेता नजर आते हैं, जिनमें किसी तरह की कोई लाग लपेट नहीं होती।

आस्कर तक भारतीय फिल्मों के नहीं पहुंच पाने के बारे में उन्होंने कहा, इसका बड़ा कारण यह है कि हमारे यहां क्वालिटी फिल्मों का निर्माण नहीं होता है और इसका गणित ही एकदम अलग है। ..और कुछ बेहतरीन फिल्में बनती है, लेकिन वे वहां तक पहुंच नहीं पाती है।

साभार : जागरण

गुरुवार, 1 अप्रैल 2010

भोजपुरी सिनेमा में यदुवंशी

हिंदी सिनेमा जगत में एक यदुवंशी हैं-के.के. यादव. फ़िलहाल वे चर्चा में नहीं हैं, पर बहुर्चचित सेक्स स्कैंडल में फंसी मिस जम्मू अनारा गुप्ता के स्कैंडल और विवादित जीवन पर के.के. फिल्म्स क्रिएशन तले के.के. यादव ने मिस अनारा फिल्म बनाकर चर्चा बटोरी थी. 22 जून, 2007 को जारी इस फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि अनारा गुप्ता ही इसमें शीर्षक भूमिका निभा रही हैं। राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता जीती एक सुंदरी को कैसे एक सेक्स स्कैंडल में फंसाया जाता है और उसके परिवार को कैसी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, यह इस फिल्म के केंद्र में हैं। के.के. यादव द्वारा प्रोत्साहित की गई अनारा गुप्ता ने बाद में अपनी अदाकारी से भोजपुरी फ़िल्म जगत में एक स्थान बनाने की कोशिश की और भोजपुरी फिल्म ‘बिधाता’ में काम किया. भोजपुरी फिल्म ‘बिधाता’ में भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव पहली बार इसमें एक साथ दिखे थे. फ़िलहाल हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में तमाम यदुवंशी अपना जौहर दिखा रहे हैं. ग्लैमर की दुनिया अब यादवों के लिए अछूती नहीं रही.

भोजपुरी फिल्मों में आजकल तमाम यदुवंशी सामने आने लगे हैं। बिरहा गायकी में अपना सिक्का जमा चुके विजय लाल यादव ने भी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखते हुए कई फिल्मो में काम कियाहै, बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फ़िल्म बियाह- द फूल इंटरटेनमेंट रही है। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की कड़ी में अब फिल्म ''दिल तोहरे प्यार में पागल हो गइल'' के माध्यम से एक नए अभिनेता सोम यादव (भदोही) का आगाज हुआ. जी नाइन इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी यदुवंश के ही कमलेश यादव और राजनारायण यादव हैं. इस फिल्म में सोम यादव के साथ नायिका रूप में हैं, अनारा गुप्ता जिसे फिल्म निर्माता के.के. यादव ने अपनी फिल्म अनारा के माध्यम से कास्ट किया था. इसी प्रकार भोजपुरी फ़िल्म ''कबहू छूटे ना ई साथ'' में अनिल यादव मुख्य भूमिका में है। ‘‘सुन सजना सुन’’ में दिनेश अहीर स्पेशल भूमिका में हैं तो इस फिल्म के सह-निर्माता मुन्ना यादव है. (चित्र में सोम यादव व अनारा गुप्ता)

रविवार, 21 मार्च 2010

राजकुमार यादव अभिनय के क्षेत्र में

आजकल हिंदी-सिनेमा में भी यदुवंशी दिखने लगे हैं। राजपाल यादव व रघुवीर यादव पहले से ही अभिनय के क्षेत्र में हैं तो हाल ही में लीना यादव की "तीन पत्ती" काफी चर्चा में रही. अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है- राजकुमार यादव, जो 'लव, सैक्स और धोखा' फिल्म के माध्यम से आपने जौहर दिखने को तैयार हैं. रंगमंच की दुनिया से फिल्मों में प्रवेश करने वाले गुड़गांव के राजकुमार यादव की पहली फीचर फिल्म 'लव, सैक्स और धोखा' शुक्रवार को देश भर में रिलीज हो गई . राजकुमार यादव की दूसरी फिल्म भी तैयार है और जो जुलाई में रिलीज होगी।दिवाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित लव, सेक्स और धोखा मुख्य रूप आज के सामाजिक परिवेश पर आधारित है, जिसमें लोग अपनी से ज्यादा दूसरों की जिंदगी में ताकझांक करने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं।

गुड़गांव के सिद्धेश्वर व ब्लू बेल्स स्कूल में पढ़े राजकुमार यादव काफी समय तक थियेटर में हस्ती माने जाने वाले गुड़गांव के महेश वरिष्ठ व अरुण मारवाह के साथ रंगमंच से जुडे़ रहे हैं। दिल्ली के आत्माराम कालेज से ग्रेजुएट राजकुमार ने तीन साल दिल्ली में थियेटर करने के बाद पूना के फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय में दो साल का प्रशिक्षण लिया है। आमिर खान व इरफान खान से प्रभावित राजकुमार यादव इस फिल्म में लीड रोल की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे बेरोजगार युवक की भूमिका निभाई है जो जैसे तैसे अपनी जिदंगी गुजार रहा है और कर्जदार भी हो गया। कर्ज चुकाने के लिए भी उसे कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है। इस फिल्म में उनके साथ नेहा चौहान मुख्य भूमिका में है।
इस यदुवंशी के साथ हमारी शुभकामनायें साथ हैं !!

शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

अमिताभ व किंग्सले को निर्देशित कर रही हैं लीना यादव

महानायक अमिताभ बच्चन और ऑस्कर विजेता अभिनेता बेन किंग्सले को लेकर निर्मित फिल्म तीन पत्ती इस बात की ओर इशारा करती है कि देश में और फिल्म जगत में महिलाओं का रुतबा बढ़ रहा है। इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक भी महिलाएं हैं। तीन पत्ती के फ‌र्स्ट लुक के विमोचन के मौके पर स्वयं अमिताभ बच्चन ने संवाददाताओं से कहा, 'हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां 50 प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है और वे सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। 'तीन पत्ती' की सहायक निर्देशक भी महिलाएं हैं और मैं उनकी क्षमता से बहुत प्रभावित हूं।'
फिल्म की निर्देशक 'शब्द' बनाने वाली लीना यादव हैं। गौरतलब है कि 1982 में रिचर्ड एटनबरो की गाँधी फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभा कर मशहूर हुए ऑस्कर विजेता बेन किंग्सले लीना यादव की फिल्म 'तीन पत्ती' के जरिए ही बॉलीवुड में दस्तक दे रहे हैं. लीना यादव इस हॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करने वाली तीसरी महिला निर्देशक हैं। कहा जा रहा है कि 25 करोड़ रूपये की लागत वाली फिल्म 'तीन पत्ती' हॉलीवुड की '21' से प्रेरित है। फिल्म का प्रदर्शन 26 फरवरी को होगा, जिसमें अमिताभ बच्चन गणित के प्रोफेसर बने हैं और प्रायिकता के सिद्धांत पर शोध करते हैं।तीन पत्ती की निर्देशक लीना यादव ने बताया, इस फिल्म में दर्शकों को लालच, धोखा और कल्पना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग भारत व ब्रिटेन में हुई है। तीन पत्ती के अन्य किरदारों में माधवन व राइमा सेन हैं। अंबिका ए. हिंदुजा के सेरेंडिपिटी फिल्म्स के बैनर तले बनी तीन पत्ती में संगीत सलीम-सुलेमान का है व सिनेमेटोग्राफी असीम बजाज की है।
इस फिल्म में लीना यादव के पति का भी काफी सहयोग है. उनके पति असीम बजाज इस फिल्म के कैमरामैन हैं। लीना यादव का मानना है कि उनके साथ रहने से काफी मदद मिलती है। सेट पर ढेर सारी जिम्मेदारियां वे उठाते हैं। दृश्यों की टेकिंग को लेकर हमारे मतभेद और झगड़े होते हैं, लेकिन यह सब सेट तक ही रहता है। उनकी वजह से मुझे काफी मदद मिलती है। उन्होंने ही मुझे शब्द के निर्देशन के लिए प्रोत्साहित किया था। तब हम यह सोचकर प्रीतीश नंदी से मिलने गए थे कि पूरे प्रोसेस में दो-तीन साल लग जाएंगे, लेकिन फिल्म फटा-फट बन गई।

रविवार, 3 जनवरी 2010

अभिनेता रघुबीर यादव कहाँ हैं ??

जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता और थिएटर कलाकार रघुबीर यादव का पता नहीं लग पा रहा है। लगान, दिल्ली 6, फिराक और डरना मना है जैसी फिल्मों में काम कर चुके रघुबीर यादव को उनकी पत्नी पूर्णिमा ने भरण-पोषण राशि की मांग को लेकर अदालत में घसीटा था। जहाँ पुलिस ने अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल करते हुए यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि वे पिछले दो महीनों से रघुबीर यादव का पता लगाने में सक्षम नहीं हो पाए हैं। बांद्रा की पारिवारिक अदालत ने 19 सितंबर को सम्मन जारी किए जाने के बावजूद अभिनेता के अदालत के समक्ष उपस्थित होने में विफल रहने पर वारंट जारी किया था। रघुबीर यादव और पूर्णिमा 1988 में परिणय सूत्र में बंधे थे, लेकिन 1996 में अलग होने के बाद पूर्णिमा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि रघुबीर यादव उन्हें हर महीने भरण-पोषण राशि नहीं देते। फ़िलहाल सच्चाई कुछ भी हो पर योग्य अभिनेता व कलाकार रघुबीर यादव की अपने दर्शकों से दूरी बेहद चिंता का विषय है.

रविवार, 13 दिसंबर 2009

भोजपुरी के जुबली स्टार : दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

(इण्डिया टुडे के 11 नबम्बर 2009 अंक में यू0पी0- उत्तराखण्ड के कुछ ऐसे विलक्षण परन्तु अनचीन्ही शख्सियतों के बारे में चर्चा है जिन्होने जीवन के विविध क्षेत्रों में परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बूते कुछ अलग कार्य किया है। इनमें से कुछ एक नाम यदुवंश से हैं, इन सभी को यदुकुल की तरफ से बधाई)--
चार साल में वे 50 लाख रू. की प्राइज वाले जुबली स्टार हैं. उनकी अब तक रिलीज 22 फिल्मों में से 2 गोल्डन जुबली, 4 सिल्वर जुबली, 13 सुपर हिट, 2 औसत और मात्र एक फ्लॉप रहीं. बचपन से फिल्मों के दीवानें दिनेश लाल यादव रात को तीन किमी दूर बीडियो पर फिल्म देखने जाते थे, कुछ साल गायकी में संघर्ष करने के बाद 2003 में टी सीरीज के 'निरहुआ सटल रहे' ने उन्हें लोकप्रियता की बुलदिंयों पर पहुंचा दिया और ’निरहुआ’ उनके नाम के साथ चिपक गया. 2005 में फिल्म 'हमका अहइसा वइसा न समझा' में उन्हें बतौर हीरो मौका मिला और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सफलता का गुरः ईमानदारी और कड़ी मेहनत.
सबसे बड़ी बाधाः बेईमानी और धोखाधड़ी करने वालो पर गुस्सा फूट पड़ता है.
सबसे बड़ी ताकतः परिवार और प्रशंसकों का उनमें भरोसा, जिसने हमेशा हौसला बनाए रखा.
जिंदगी का सबसे अहम क्षणः 2007 में जब उन्होने माँ के लिए गाँव के पुराने मकान को महल-सा बनवाया तो उनकी ऑंखें छलक आई.

बुधवार, 11 नवंबर 2009

दिनेशलाल यादव निरहुआ - सफलता के आकाश पर नई उडान

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अब क्षेत्रिय सिनेमा की सीमाएं लांघ कर राष्ट्रीय सिनेमा की मुख्य धारा में आ रहे है। इस कोशिश का पहला कदम उनका नया म्यूजिक अलबम 'हे अम्बे तेरा प्यार चाहिए' है । टी. सीरिज द्वारा जारी इस नए अलबम के सारे गीत हिन्दी में है । नौ में से पांच गीत दिनेशलाल यादव के स्वर में हैं और इन गीतों के गीतकार प्यारेलाल यादव है।'' भोजपुरी में टी. सीरिज से अब तक मेरे साठ से अधिक अलबम आ चुके ह किन्तु हिन्दी में यह मेरा पहला प्रयास है ।''
दिनेशलाल यादव बताते हुए स्पष्ट करते है ''मैं काफी समय से इस बात का प्रतीक्षा में था कि कंपनी मुझे अपने किसी हिन्दी अलबम के लिए गाने का प्रस्ताव देगी और इस नए अलबम से मुझे यह अवसर मिल गया है । हिन्दी में गाने की मेरी इच्छा इसलिए भी थी कि मेरे जो प्रशंसक भोजपुरी ठीक से नहीं समझ पाते वे हिन्दी में सुन कर समझ सकें । चूंकि देश - विदेश में मेरे लाखों करोडों प्रशंसकों को मेरी गायकी और शैली का एक खास अंदाज पसंद आता है, इसीलिए मैंने हिन्दी में गाते समय भी अपना वही अंदाज और वही शैली प्रयोग की है । मुझे मालूम है कि हिन्दी में एक से एक योग्य और मंजे गायक मौजूद है और उनके बीच अपनी जगह बनाना आसान काम नहीं है किन्तु मैं कोशिश तो कर ही सकता हूं । ''अलबम 'हे अम्बे तेरा प्यार चाहिए' नवरात्री के अवसर पर जारी एक सामयिक अलबम है । इसीलिए अलबम के सभी नौ गानों का वीडियो भी बनाया जा रहा है ।

इधर अभिनेता के रुप में निरहुआ की पारी हर नई फिल्म के साथ मजबूत होती जा रही है । हाल ही में प्रदर्शित निरहुआ की चार नई फिल्मों 'निरहुआ चलल ससुराल', 'लागल रहा राजा जी ''विधाता 'और' खिलाडी न.1' ने एक साथ प्रदर्शन के सौ दिन पूरे किए है और ये भोजपुरी सिनेमा में किसी भी अभिनेता का नया रेकार्ड है। ''मेरी अभिनेता के रुप में अब तक 15 फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं और आम दर्शक मुझे एक आदमी के पात्र में ही देखना पसंद करते ह । इसीलिए आज भी मैं अपनी मिट्टी और अपनी जमीन से जुडे पात्रों को ही निभा रहा हूं । यह सिलसिला पहली फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से ही चल रहा है । दूसरी फिल्म 'हो गइलबा प्यार ओढनिया वाली से' जब हिट हुई तब भी मैंने अपना ट्रेक नहीं बदला। आज मैं अभिनेता के रुप में सफलता की मंजिले तय करते समय भी इस संबंध में बहुत सतर्क और सावधान हूं । सफलता और लोकप्रियता के आकाश को छू लेने के बावजूद अपने पांवों को जमीन से जोडे रखा हैं । एक - एक फिल्म बहुत ही सोच समझ कर लेता हूं । अब तक जो भी भूमिकाएं की हैं उनमें से किसी को भी दोहराया नहीं है । अब तक जितनी फिल्में की हैं उनसे चार गुना अधिक फिल्में छोडी हैं । मैं अभिनय के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं ।''

वास्तव में अभिनय के प्रति पूर्ण समर्पण की यह भावना हाल ही में उस समय भी सामने आ गई जब नई फिल्म ' नरसंहार ' के लिए निरहुआ ने अपने सिर के बालों का बलिदान दे दिया । इस फिल्म की भूमिका को सशक्त स्वाभाविक और जीवंत बनाने के लिए अपने सुन्दर और लंबे बालों को कटवा दिया ।'' इस फिल्म के लिए मुझे दस फिल्में छोडना पड । क्योंकि बाल कटाने के बाद मैं ' नरसंहार ' के अलावा अन्य किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकता था ।' नरसंहार' यू पी -बिहार में आज के दौर की एक जवलन्त समस्या पर आधारित है । हर दिन कहीं न कहीं सामूहिक हत्याएं होती रहती हैं । इसी जवलन्त समस्या की पृष्ठभूमि में ' नरसंहार 'की कहानी लिखी गई है । फिल्म के हीरो के संपूर्ण परिवार की हत्या कर दी जाती है । किस्मत से हीरो बुरी तरह घायल हो कर भी बच जाता है । उसी दशा में सिर मुंडवा कर वह अपने प्रियजनों का दाहसंस्कार करता है और इसी दाह संस्कार की ज्वाला के साथ ही साथ परिवार के हत्यारों से बदला भी लेता है ।' नरसंहार 'मेरी अब तक प्रदर्शित सभी फिल्मों बिल्कुल अलग एक एक्शन इमोशन से भरपूर विचारोंत्तेजक फिल्म है ।''

निरहुआ की शीघ्र आने वाली फिल्में ' रंग दे बसंती चोला ' और ' 'हम है बाहुबली 'ह । इनके अलावा ' निरहुआ तांगेवाला ', 'चलनी के चालल दुल्हा' , 'हो गई नी दीवाना तोहरे प्यार में ', ' दीवाना ', 'प्रतिज्ञा' और ' अमर -अकबर - अंथनी 'सेट पर निर्माणाधीन है ।' चलनी के चालल दुल्हा 'के साथ निरहुआ ने निर्माता के रुप में भी नयी उडान भर ली है और इस फिल्म के निर्माण के साथ अपने छोटे भाई प्रवेशलाल यादव को भी अभिनेता बना दिया है ।'' अपनी निर्माण संस्था 'निरहुआ एंटरटेनमेंट 'को आरंभ करने के पीछे मेरा एक ही लक्ष्य है कि मैं ऐसी अच्छी और स्तरीय फिल्में बनाऊं जो भोजपुरी सिनेमा को और उं'चा स्तर दे सकें । हमारी कंपनी फिल्म निर्माण के साथ म्यूजिक अलबम भी बनाएगी । अभी तो भोजपुरी फिल्मों की ही योजना है । भविष्य में कंपनी हिन्दी फिल्मों का निर्माण भी करेगी । किन्तु अभी कुछ निश्चित नहीं है । क्योंकि अभी तो कंपनी ने निर्माण के पथ पर अपना पहला ही कदम रखा है । यह कदम भविष्य में कंपनी को कहां ले जाएंगे अभी कहना संभव नहीं है ।''आजकल निरहुआ के अभिनय की उडान दक्षिण भारतीय सिनेमा के आकाश तक पहुंच गई है । वे दक्षिण भारत में बन रही भोजपुरी फिल्म के लिए डांस और एक्शन की विशेष ट्रेंनिग ले रहे ह । उनकी दो फिल्में जो हैदराबाद में शूट हुई है वहीं तेलगू में डब होकर चल रही है ।

इधर निरहुआ ने बिहार के बाढ पीडित लोगों के लिए अपनी एक फिल्म का पारिश्रमिक 50 लाख रुपए दान देने की घोषणा की है । शीघ्र ही निरहुआ अपनी एक फिल्म के प्रीमियर हेतु बिहार जाएंगे और अपने हाथों से बाढ पीडितों को इस राशि से आवश्यक्ता अनुसार सहायता देंगे । निरहुआ का यह प्रयास इस बात का प्रमाण है कि वे केवल सिनेमा के पर्दे पर ही नहीं बल्कि समाज के कैनवस पर भी एक सच्चे हीरो हैं ।
साभार प्रस्तुतिः राजकुमार/ http://www.khabarexpress.com/

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2009

राजपाल यादव: दर्शकों के चहेते हास्य कलाकार

करीब डेढ़ सौ फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर 38 वर्षीय राजपाल यादव आज हिंदी सिनेमा की जानी-मानी शख्सियत हैं। रंगमंच पर अभिनय की ठोस बुनियाद के सहारे फिल्मी मनोरंजन दुनिया के सफर पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से निकले राजपाल यादव लगभग हर तरह के किरदार में फिट नजर आते हैं, पहले खलनायकी में सफलता हासिल करने के बाद कॉमेडी में राजपाल यादव अपना लोहा मनवा चुके हैं। कॉमेडी के जरिए वे लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। उनके लीड रोल्स की भी खासी चर्चा हुई है। फिल्म अभिनेता ओमपुरी कहते हैं- ''राजपाल यादव में गजब का सेंस ऑफ़ ह्यूमर है। वह कॉमेडी ही नहीं, हर तरह के रोल शिद्दत से कर सकते हैं।'' गाँव से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी सफलता का सिक्का जमाने वाले राजपाल यादव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राजपाल यादव के बारे में सौम्या अपराजिता का एक समीक्षात्मक आलेख यहाँ प्रस्तुत है-

जन्मदिन-1965
जन्मस्थान- कुलरा, उत्तर प्रदेश
कद- 5 फुट 3 इंच
छोटा कद, हंसमुख व्यक्तित्व और जबरदस्त अभिनय राजपाल यादव की पहचान है। बीते कुछ वर्षो में राजपाल ने स्वाभाविक अभिनय प्रतिभा के बल पर दर्शकों के चहेते हास्य कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनायी है। आलम तो यह है कि किसी फिल्म में राजपाल यादव की मौजूदगी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने की क्षमता रखती है। समकालीन हिन्दी सिनेमा परिप्रेक्ष्य में जहाँ नायक और हास्य कलाकारों के बीच के दूरियां मिट रही हैं वहीं, राजपाल यादव ने हास्य अभिनेता के अस्तित्व को बनाए रखा है। जब मशहूर और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के साथ राजपाल काम करते हैं तो उनकी कॉमिक टाइमिंग और भी निखर कर आती है। हंगामा,भूलभूलैया,ढोल,9 चुप चुप के जैसी फिल्मों में निर्देशक-अभिनेता की इस जोड़ी ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया। हास्य-रस से भरपूर भूमिकाओं के साथ-साथ गंभीर भूमिकाओं में भी राजपाल अपने अभिनय के रंग भरते रहे हैं। मैं मेरी पत्‍‌नी और वो में एक कुंठित पति की भूमिका को उन्होंने जितनी संजीदगी से जीया ,उतनी ही संवेदनशीलता के साथ मौलिक घटना पर आधारित अंडरट्रायल में अपनी पुत्रियों के साथ कुकर्म करने का आरोप झेल रहे एक अपराधी पिता की भूमिका को उन्होंने जीवंत किया। दरअसल, राजपाल यादव उन अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं जो हर रस की भूमिकाओं में स्वयं को ढाल कर सिनेप्रेमियों की प्रशंसा बटोरने की क्षमता रखते है। अब, तो राजपाल को आकर्षक व्यक्तित्व वाले नायकों के समकक्ष की भूमिकाएं भी सौंपी जाने लगी हैं। जहां ढोल के चार नायकों में राजपाल यादव एक थे वहीं रामा रामा क्या है ड्रामा में भी उनकी मुख्य भूमिका थी। दरअसल, राजपाल यादव ने यह साबित कर दिया है कि अभिनय प्रतिभा और दर्शकों का मनोरंजन कर सकने की क्षमता ही हिन्दी फिल्मों में किसी कलाकार विशेष की सफलता का आधार होता है न कि मात्र आकर्षक व्यक्तित्व।
करियर की मुख्य फिल्में
2000-जंगल-सिप्पा
2001-प्यार तूने क्या किया-रामपाल यादव
2001-चांदनी बार-इकबाल चमड़ी
2001-यह जिंदगी का सफर-दादा
2002-कोई मेरे दिल से पूछे-राजा नायडू
2002-तुमको न भूल पाएंगे-लल्लन
2002-कंपनी-जोसेफ
2002-लाल सलाम-धत्तू
2002-मैंने दिल तुझको दिया-मुन्ना
2002- चोर मचाए शोर-छोटू
2002-रोड-भंवर सिंह
2003-एक और एक ग्यारह-छोटू
2003-हासिल-छोटकू
2003-हंगामा-राजा
2003-मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं-राजेश्वर सिंह
2003-कल हो न हो-गुरू
2004-लव इन नेपाल-बंटी गाइड
2004-आन-आप्टे
2004-मुझसे शादी करोगी-राज पुरोहित
2004-टार्जन:द वंडर कार-हवलदार सीताराम
2004-वास्तु शास्त्र-राजपाल
2005-वक्त-लक्ष्मण
2005-क्या कूल हैं हम-उमा शंकर त्रिपाठी
2005-नेताजी सुभाष चंद्र बोस-भगत राम तलवार
2005-पहेली-भोजा
2005-मैंने प्यार क्यों किया?-थापा
2005-जेम्स-टोनी
2005-गरम मसाला-बब्बन
2005-शादी नंबर वन-मिस्टर वाइ
2006-अपना सपना मनी-मनी-माथा प्रसाद
2006-मालामाल विकली-बाज बहादुर
2006-शादी से पहले-शायर कानपुरी
2006-डरना जरूरी है-इंश्योरेंस सेल्समैन
2006-फिर हेरा फेरी-पप्पू
2006-चुप चपु के-बंदया
2006-लेडिज टेलर-चंदर
2006-भागमभाग-गुलाम लखन सिंह
2007-अनवर-गोपीनाथ
2007-अंडरट्रायल-सागर हुसैन
2007-पार्टनर-छोटा डॉन
2007-रामगोपाल वर्मा की आग-रंभाभाई
2007-ढोल-मारू दामदेरे
2007-गो-जगताप तिवारी
2007-भूल भूलैया-छोटे पंडित
2008-रामा रामा क्या है ड्रामा
2008-क्रेजी फोर-गंगाधर
2008-भूतनाथ-एंथोनी
2008-हंसते हंसते-सनी
2008-कहानी गुडि़या की-तौफीक
आने वाली फिल्में- सी कंपनी, बिल्लू बार्बर, बंदा ये बिंदास है।