शरद यादव को 31 अगस्त को दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी की नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शरद यादव के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषण की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने शरद यादव को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए जाने की औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि शरद यादव के अलावा किसी और की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया था। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनने के कुछ महीने बाद अप्रैल 2006 में पटना में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शरद यादव पहली बार जद यू0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में महत्वपूर्ण विभागों को सुशोभित कर चुके 62 वर्षीय शरद यादव वर्तमान में मधोपुरा से लोकसभा सदस्य हैं। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव अभी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यदुकुल की तरफ से शरद यादव को हार्दिक बधाई !!
125 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये देने का
वादा पूरा करे NDA सरकार: कांग्रेस
-
बिहार की NDA सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 125 यूनिट मुफ्त
बिजली देने तथा महिलाओं को स्वरोजगार और व्यापार शुरू करने के लिए दो लाख
रुपये ...
5 दिन पहले
5 टिप्पणियां:
शरद यादव जी को हमारी शुभकामनायें.
बेहतरीन शरद जी, आपसे लोगों की आशाएं भी अब ज्यादा होंगीं.
यदुकुल की तरफ से शरद यादव को हार्दिक बधाई !! हमारी तरफ से भी..
Congts. Sharad ji.
शरद जी मैं भी आपकी नाम-राशि का हूँ, मेरी ओर से भी मुबारकवाद.
एक टिप्पणी भेजें